फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Gas cylinders for people awake all night

गैस सिलेंडरों के लिए पूरी रात जागे लोग

Sat, 28 Nov 2015 12:48 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, अल्मोड़ा
ब्यूरो /अमर उजाला, अल्मोड़ा Updated Sat, 28 Nov 2015 12:48 AM IST
विज्ञापन
Gas cylinders for people awake all night

 जिले के नगर समेत ग्रामीण क्षेत्रों मेें पिछले दो महीने से घरेलू गैस सिलेंडरों का संकट बना हुआ है। खासतौर पर धारानौला और चीनाखान क्षेत्र के लोग पिछले कई दिनों से सिलेंडरों के लिए जाम लगा रहे हैं। हालत यह हो गई है कि चीनाखान में शुक्रवार सुबह आने वाली सिलेंडर की गाड़ी के इंतजार में लोग बृहस्पतिवार रात में ही लाइन में लग गए और पूरी रात सिलेंडरों का पहरा करते रहे।

विज्ञापन


लोगों ने बारी-बारी से सिलेंडरों की सुरक्षा की और सुबह तक वहां जमे रहे। सिलेंडर लेने वालों की भीड़ इतनी थी कि दो ट्रकों में 416 सिलेंडर बांटने के बाद भी करीब पांच दर्जन लोगों को निराश लौटना पड़ा। चीनाखान क्षेत्र में 26 अक्तूबर को गैस का ट्रक पहुंचा था पर उस दिन सिलेंडर नहीं मिल पाने से काफी लोगों को लौटना पड़ा था।
विज्ञापन


एक महीने से अधिक समय बीत जाने पर नाराज लोगों ने 25 नवंबर को चीनाखान में जाम लगा दिया। गैस एजेंसी ने शुक्रवार को गैस आपूर्ति करने का भरोसा दिया था। बृहस्पतिवार शाम छह बजे कुछ लोग सिलेंडर लेकर वितरण स्थल पर पहुंच गए। देखादेखी अन्य लोग भी पहुंचे और कुछ ही देर में लाइन बढ़ती गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


कड़ाके की सर्दी में लोग रात भर सिलेंडरों की पहरेदारी करते रहे। रात एक बजे लाइन में सिलेंडरों की संख्या 150 से अधिक पहुंच चुकी थी। ठंड से बचने को कुछ लोगों ने घरों से चाय भी मंगवा ली। गरम कपड़ों से लकदक सिलेंडरों पर बैठ कर झपकी भी लेते रहे, जिनके पैर थक चुके थे वह शॉल ओढ़ कर सड़क पर ही बैठ लिए।

मजे की बात यह थी कि जो भी सिलेंडर लेकर पहुंचता वह पहले से लगे सिलेंडरों की गिनती कर रहा था, ताकि कोई मौके का फायदा उठा कर बीच में अपना सिलेंडर नहीं लगा ले। तड़के चार बजे तक सिलेंडरों की संख्या 310 पहुंच गई। अंधेरा छंटने के साथ ही लाइन में लगे सिलेंडरों की संख्या पांच सौ से अधिक पहुंच गई।

अब बेसब्री से सिलेंडर लेकर आ रहे ट्रक की प्रतीक्षा होने लगी। आशावादी लोग ट्रक पहुंचने की गारंटी दे रहे थे तो कुछ लोगों को आज भी ट्रक आने की उम्मीद नहीं थी पर उन्होंने लाइन नहीं छोड़ी। सुबह 7:30 सिलेंडर लेकर एक ट्रक पहुंचा। सिलेंडर वितरण के लिए 7:55 बजे गैस एजेंसी कर्मी पहुंचे।

उन्होंने बताया कि ट्रक में 180 घरेलू और 36 कामर्शियल सिलेंडर हैं। 8:50 बजे सिलेंडर खत्म हो गए। रात से लाइन में लगे लोग सिलेंडर नहीं मिलने पर आक्रोशित हो गए। कुछ देर बाद जब गैस कर्मियों ने बताया कि एक और ट्रक पहुंच रहा है तो लोगों को फिर से उम्मीद बंध गई। फोन पर ही मित्रों को भी खाली सिलेंडर लेकर बुला लिया।

 9:10 बजे दूसरा ट्रक पहुंच गया। इस ट्रक में 236 घरेलू सिलेंडर थे। 9:45 बजे ट्रक में रखे सभी सिलेंडर बंट गए। अधिकांश लोगों का रात में जागना खाली नहीं गया, लेकिन करीब पांच दर्जन लोगों को गैस नहीं मिल सकी।  लाइन तोड़कर बीच में कोई सिलेंडर नहीं लगा सके इसके लिए सभी चौकन्ने थे।


 अंधेरे में लोगों की नजर बचाकर कुछ लोग जब बीच में सिलेंडर लगाने की कोशिश करते तो चौकन्नेे लोग उसे खरी खोटी सुनाकर सबसे पीछे जाने को मजबूर कर देते। गैस वितरण के दौरान पुलिस कर्मी पहुंचे थे, लेकिन स्वअनुशासन के चलते पुलिस कर्मियों को मेहनत नहीं करनी पड़ी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed