{"_id":"628e6a9dcc322f751c0afbb7","slug":"garima-won-gold-and-bronze-medal-ranikhet-news-hld463809974","type":"story","status":"publish","title_hn":"गरिमा ने इटली विश्व पैरा एथलेटिक में जीता रजत और कांस्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गरिमा ने इटली विश्व पैरा एथलेटिक में जीता रजत और कांस्य
विज्ञापन
डिस्कस थ्रो प्रतियोगिता में भाग लेती गरिमा जोशी। संवाद
- फोटो : RANIKHET
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। द्वाराहाट की बेटी गरिमा जोशी ने इटली में आयोजित विश्व पैरा एथलेटिक्स ग्रांड प्रिक्स में रजत और कांस्य पदक अपने नाम किया है। सात से नौ मई तक हुई प्रतियोगिता के भाला फेंक में गरिमा ने रजत और डिस्कस थ्रो में कांस्य पदक जीता। इटली में पदक जीतने के बाद गरिमा ने एशियाई खेलों के लिए भी क्वालीफाई कर लिया है।
द्वाराहाट के छतगुल्ला की रहने वाली धाविका गरिमा कुछ साल पहले एक दुर्घटना में घायल हो गई थीं। अब वे व्हील चेयर के सहारे तमाम प्रतियोगिताओं में भाग लेती हैं। गरिमा उत्तराखंड से एकमात्र एथलीट थीं जिनका इटली ग्रांड प्रिक्स के लिए चयन हुआ था। वहां उनके शानदार प्रदर्शन से खेल प्रेमियों में उत्साह है। विश्व पैरा एथलेटिक्स ग्रांड प्रिक्स इटली में पदक जीतने के बाद गरिमा ने एशियाई खेलों के लिए भी क्वालीफाई कर लिया है।
गरिमा ने बताया कि वे दो घंटे सुबह और दो घंटे शाम अभ्यास करती हैं। उन्होंने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय कोच गुरप्रीत कौर, जिम ट्रेनर मनप्रीत सिंह, डॉ. राज, डॉ. लखनपाल, प्रोफेसर अविनाश, पिता पूरन चंद्र जोशी, एस्कॉर्ट हनी सिंह को दिया है। गरिमा ने लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी और उन सभी लोगों का भी आभार जताया है जिन्होंने इस प्रतियोगिता के लिए उनका उत्साह बढ़ाया।