फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Ganga has marks on her neck, and her necklace is missing.

Almora News: गंगा के गले पर निशान, गलोबंद गायब लेकिन बाकी गहने नहीं…

Sun, 16 Nov 2025 11:37 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Sun, 16 Nov 2025 11:37 PM IST
विज्ञापन
Ganga has marks on her neck, and her necklace is missing.
अल्मोड़ा। लमगड़ा थाना क्षेत्र के सांगड़ साहू गांव में गंगा देवी की हत्या रहस्य बन गई है। उनके गले पर निशान पाए गए। गलोबंद भी गायब मिला। हालांकि शुरुआती जांच में किसी और सामान या जेवर को लूटे जाने की बात सामने नहीं आई है। बुजुर्ग महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत ने पूरे क्षेत्र को सन्न कर दिया है।
विज्ञापन

60 वर्षीय गंगा देवी घर में अकेली रहती थीं। उनके पति मोहन सिंह लमगड़ा में रेस्टोरेंट चलाते हैं। वह हफ्ते में सिर्फ एक दिन ही घर आ पाते हैं। बेटा चंडीगढ़ में नौकरी करता है। पुलिस के मुताबिक गंगा देवी के गले पर चोट जैसे निशान मिले हैं। उनका गलोबंद भी गायब है जिससे लूट और हत्या की आशंका लगती है। पुलिस इस पहलू पर भी जांच कर रही है कि अगर लूट के मकसद के हत्या हुई तो हत्यारा और कीमती सामान क्यों नहीं ले गया।
विज्ञापन

पुलिस ने इन सभी पहलुओं की जांच कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। थाना प्रभारी प्रमोद पाठक ने बताया कि अभी परिवार की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। स्थानीय लोग इसे अपराध मान रहे हैं और त्वरित जांच की मांग कर रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


अकेले बुजुर्गों की सुरक्षा चुनौती
पहाड़ी गांवों में लगातार बढ़ते पलायन के कारण बुजुर्ग और अकेली महिलाएं असुरक्षा के दायरे में आ गई हैं। जहां कभी परिवारों की चहल-पहल थी। अब खाली घर और कम होती आबादी अपराधियों के लिए अवसर बन रहे हैं। यह घटना न केवल एक परिवार के लिए दर्दनाक हादसा है, बल्कि पुलिस के लिए चुनाैती भी है। स्थानीय लोग इसे अपराध मान रहे हैं और त्वरित जांच की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed