फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   gandhi sankalp ytra

भाजपाईयों ने नगर में निकाली गांधी संकल्प यात्रा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 02 Oct 2019 04:33 PM IST
विज्ञापन
gandhi sankalp ytra
अल्मोड़ा में गांधी संकल्प यात्रा निकालते भाजपा कार्यकर्ता। - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। भारतीय जनता पार्टी की गांधी संकल्प यात्रा शुक्रवार को जिला मुख्यालय से शुरू हो गई है। चौघानपाटा से भाजपाइयों ने मुख्य बाजार होते हुए संकल्प यात्रा निकाली। इस मौके पर सांसद अजय टम्टा ने सभी लोगों से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के विचारों को जीवन में अपनाने का आह्वान किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि गांधी जयंती को जन चेतना पर्व के रूप में मनाया जा रहा है। राष्ट्रपिता के नेतृत्व में देश को आजादी मिली। उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाना होगा और उनके बताए मार्ग पर चलना होगा। विधानसभा उपाध्यक्ष और विधायक रघुनाथ सिंह चौहान ने कहा कि गांधी जयंती से शुरू हुई पदयात्रा 30 अक्तूबर तक चलेगी।
विज्ञापन

इस दौरान गांव-गांव पदयात्रा निकालकर गांधीवादी विचारों के प्रति जनता में जागरूकता पैदा की जाएगी। सामाजिक बुराइयों के निवारण के लिए भी कार्य किया जाएगा। प्रधानमंत्री के सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध पर भी जागरूकता अभियान चलेगा। प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश शर्मा ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के बताए मार्ग पर चलना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पहले भाजपाइयों ने चौघानपाटा में राष्ट्रपिता की मूर्ति पर पुष्पांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर डीसीबी अध्यक्ष ललित लटवाल, जिला महामंत्री रवि रौतेला, धर्मेंद्र बिष्ट, नगर अध्यक्ष कैलाश गुरुरानी, संजय साह रिक्खू, कृष्ण बहादुर, विनीत बिष्ट, ललित मेहता, सुनील जोशी, मनोज जोशी, देवेंद्र सत्यपाल, किरन पंत, विद्या बिष्ट, लीला बोरा, मीना भैसोड़ा, दर्शन रावत, चंद्रा जोशी, माया जोशी, अजय वर्मा, देवाशीष नेगी, अजीत कार्की, आशीष कुमार, चंपा पांडे, रमेश लाल, करन टम्टा, ललित भाकुनी, तुषारकांत साह, मनीष जोशी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed