फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Gandhi kuteer will be developed as tourism spot

गांधी कुटीर बनेगा पर्यटन स्पॉट 

Sat, 05 Jan 2019 11:13 PM IST
Almora desk अमर उजाला ब्यूरो  रानीखेत (अल्मोड़ा)।
अमर उजाला ब्यूरो  रानीखेत (अल्मोड़ा)। Published by: Almora desk Updated Sat, 05 Jan 2019 11:13 PM IST
विज्ञापन
Gandhi kuteer will be developed as tourism spot
ऐतिहासिक गांधी कुटीर को पर्यटन के रूप में विकसित करने के लिए मंत्रणा करते अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला

ताड़ीखेत स्थित ऐतिहासिक गांधी कुटीर को गांधी दर्शन और योग ध्यान केंद्र के रूप में विकसित करने की कवायद शुरू हो गई है। पिछले दिनों डीएम ने भी गांधी कुटीर का निरीक्षण कर अधिकारियों से इसकी संभावना तलाशने के निर्देश दिए थे। इधर शनिवार को एसडीएम समेत अन्य अधिकारियों ने गांधी कुटीर का निरीक्षण किया और प्रस्ताव डीएम को भेज दिया है। अब शासन से अंतिम मोहर लगने के बाद पूरी कवायद शुरू हो जाएगी।

विज्ञापन


एसडीएम गौरव चटवाल की अध्यक्षता में हुई बैठक में जिला पर्यटन अधिकारी सहित अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। इससे पहले गांधी कुटीर का निरीक्षण किया गया। दरअसल तीन महीने पहले गांधी जयंती के दिन अराजक तत्वों ने कुटीर में तोड़फोड़ कर दी थी। इसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रशासन से लिखित शिकायत की थी।
विज्ञापन


पिछले दिनों डीएम नितिन भदौरिया ने गांधी कुटीर का निरीक्षण किया। इस दौरान गांधी कुटीर सेवा समिति ने इस ऐतिहासिक कुटिया को पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने की मांग उठाई थी। अब तय हुआ है कि गांधी कुटिया को गांधी दर्शन और पूरे परिक्षेत्र को योग ध्यान केंद्र के रूप में विकसित करके इसे पर्यटन नक्शे पर लाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला पर्यटन अधिकारी राहुल चौबे, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी राजेश जोशी, मुख्य शिक्षा अधिकारी जगमोहन सोनी आदि ने इस संबंध में गहन मंत्रणा की। गांधी कुटीर के उपयोग के बारे में भी चर्चा हुई। तय किया गया कि एकीकृत आजीविका विकास सहयोग समिति के माध्यम से यहां केयर टेकर की नियुक्ति की जाएगी। खस्ताहाल पड़े भवन और खाली भूमि का सदुपयोग किया जाएगा। इस दौरान कुटीर सेवा समिति के अध्यक्ष गोपाल देव सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed