{"_id":"589cae3d4f1c1b7e0b37ab75","slug":"gadkari-and-hema-malini-today-in-someshwar","type":"story","status":"publish","title_hn":"गडकरी और हेमा मालिनी आज सोमेश्वर में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गडकरी और हेमा मालिनी आज सोमेश्वर में
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
Updated Thu, 09 Feb 2017 11:30 PM IST
विज्ञापन
भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी, अभिनेत्री सांसद हेमा मालिनी, पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी शुक्रवार 10 फरवरी को भाजपा प्रत्याशी रेखा आर्या के समर्थन में मां उत्तराखंड स्टेडियम सोमेश्वर में जनसभा को संबोधित करेंगे। विधानसभा संयोजक रवि रौतेला ने बताया कि केंद्रीय नेतागण प्रात: 11 बजे पहुंचेंगे और जनसभा को संबोधित करेंगे। उन्होंने लोगों से जनसभा को सफल बनाने का आह्वान किया है।
विज्ञापन
