फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Gabaje Creates a mess

स्वच्छता मिशन के तहत नगर पंचायत क्षेत्र में लगे कूड़ादानों से एक साल से नहीं हटा कूड़ा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 05 Oct 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
Gabaje Creates a mess
गरुड़ के टानीखेत में सड़क के किनारे क़ूड़ादान में लगा ताला - फोटो : GARUD
गरुड़ (बागेश्वर)। नगर पंचायत क्षेत्र में लगे कूड़ेदानों से एक साल से अधिक होने पर भी कूड़ा नहीं हटाया गया है। स्थानीय लोगों ने दुर्गंध से बचने के लिए इन कूड़ेदानों को बंद कर दिया है।
विज्ञापन

एक साल पूर्व स्वच्छता मिशन के तहत स्वजल के सहयोग से नगर पंचायत क्षेत्र गरुड़ के पाये, टीट बाजार, भकुनखोला, बैजनाथ, गढ़सेर, नौघर, सिल्ली, स्याल्दे टीट ,फुलवारी गूंठ आदि कस्बों में लाखों रुपये की लागत से कूड़ेदान स्थापित किए गए थे। कस्बे के लोगों ने कुछ समय तक तो कूड़ेदानों में कूड़ा डाला लेकिन कूड़ा नहीं उठने पर ग्रामीणों ने इनमें ढक्कन लगा दिया। डीएम बागेश्वर और गरुड़ नगर पंचायत के प्रशासक ने हाल ही में हुए तहसील दिवस में जिला पंचायत बागेश्वर से कूड़ेदानों से कूड़ा हटाने और सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के संबंध में निर्देश दिए थे। डीएम के आदेश के बाद भी जिला पंचायत ने कूड़ेदानों से आज तक कूड़ा नहीं हटाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed