{"_id":"5b3279fb4f1c1b634d8b8a56","slug":"fury-against-objectionable-comments-against-deities","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवी-देवताओं के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी से भड़के","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवी-देवताओं के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी से भड़के
अमर उजाला ब्यूरो अल्मोड़ा।
Updated Tue, 26 Jun 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
आपत्तिजनक टिप्पणी से नाराज विहिप और हिजामं कार्यकर्ता।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फेसबुक पर हिंदू देवी-देवताओं के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी शेयर करने से भड़के हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ताओं ने यहां प्रदर्शन किया। कहा कि गैर हिंदू समुदाय का एक व्यवसायी हिंदुओं की धार्मिक भावनाओं को भड़काने का प्रयास कर रहा है। जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बाद में संयुक्त मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपकर संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की गई।
विज्ञापन
विश्व हिंदू परिषद और हिंदू जागरण मंच के लोगों ने यहां संयुक्त मजिस्ट्रेट कार्यालय पर जमकर प्रदर्शन किया। कहा कि गैर हिंदू समुदाय का यह व्यक्ति बाहर से आकर नगर में दुकान चलाता है। वर्तमान में कहा कि वह लंबे समय से हिंदू देवी-देवताओं के खिलाफ फेसबुक पर आपत्तिजनक टिप्पणियों को शेयर कर रहा है। इससे हिंदुओं की धार्मिक भावनाओं को बेहद आघात पहुंच रहा है। इस तरह की गलत प्रवृति को सहन नहीं किया जाएगा। संयुक्त मजिस्ट्रेट हिमांशु खुराना ने बताया कि पुलिस को कार्रवाई के लिए निर्देशित कर दिया गया है। इस मौके पर विहिप के जिलाध्यक्ष किशन सिंह जलाल, जिला संयोजक राजेंद्र अधिकारी, मंत्री भरत पांडे, सहमंत्री सौरभ तिवारी, पूरन रावते, कमलेश बेलवाल, शंकर जोशी, विमल बिष्ट, कमल कुमार, कैलाश अधिकारी, मनीष भैसोड़ा, पावस जोशी, मनोज जोशी, भाजपा नेता धन सिंह रावत, खजान जोशी सहित तमाम लोग शामिल थे।
विज्ञापन