फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Freedom fighters will go in the name of college degree

फ्रीडम फाइटरों के नाम पर जाने जाएंगे डिग्री कालेज

Wed, 26 Oct 2016 10:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा। Updated Wed, 26 Oct 2016 10:57 PM IST
विज्ञापन

 रानीखेत और द्वाराहाट के डिग्री कालेज अब क्षेत्र की दो महान विभूतियों के नाम पर जाने जाएंगे। रानीखेत पीजी कालेज को स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. जयदत्त वैला और द्वाराहाट पीजी कालेज को स्व. मदन मोहन उपाध्याय के नाम पर कर दिया गया है। इनके शासनादेश भी जारी हो गए हैं। मालूम हो कि क्षेत्रवासी लंबे समय से इन संस्थानों का नाम महान विभूतियों के नाम पर करने की मांग कर रहे थे।

विज्ञापन


प्रख्यात स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. जय दत्त वैला का जन्म एक मई 1916 को हुआ था। हाईस्कूल की शिक्षा नैनीताल से और इंटर एवं स्नातक की शिक्षा उन्होंने बनारस से की थी। 1939 में प्रेम विद्यालय ताड़ीखेत में वह शिक्षक थे। इस दौरान वहां स्वतंत्रता आंदोलन की अलख भी जली थी, यहीं से वैला इस आंदोलन में कूद गए 1940 में वह सत्याग्रह आंदोलन में सक्रिय रहे। इस दौरान डेढ़ वर्ष की उन्हें जेल भी हुई। 1942 में फिर वह गिरफ्तार हुए। 1945 तक वह बरेली जेल में रहे।
विज्ञापन


आजादी के बाद 1950 के दशक में स्व. वैला छावनी परिषद के उपाध्यक्ष भी रहे। दूसरे स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. मदन मोहन उपाध्याय ने स्वंतत्रता आंदोलन में अंग्रेजों की नाक में दम कर दिया था। वह वेश बदलकर आंदोलन की रणनीति को अंजाम देते थे। उनकी गिरफ्तारी के लिए उन पर 10 हजार रुपये का ईनाम तक घोषित किया गया था। विधायक मदन बिष्ट और पूर्व विधायक करन माहरा ने बताया कि वह लंबे समय से इसके लिए प्रयासरत थे, सरकार ने अच्छा कदम उठाया है। छावनी उपाध्यक्ष मोहन नेगी, पत्रकार विमल सती ने कहा कि देर से ही सही, लेकिन सरकार ने महान विभूतियों को सम्मान देकर अच्छा कार्य किया है। उधर संयुक्त मजिस्ट्रेट, रानीखेत विनीत कुमार ने बताया ‌कि महाविद्यालयों के नाम दोनों फ्रीडम फाइटरों के नाम पर करने का शासनादेश जारी हो चुका है। शासन के अगले आदेश का इंतजार है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed