फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Freedom fighters remembered at Amrit Commemoration

अमृत स्मरणोत्सव में स्वतंत्रता सेनानियों का स्मरण

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 12 Mar 2021 10:16 PM IST
विज्ञापन
Freedom fighters remembered at Amrit Commemoration
स्टेडियम में साईकिल रैली को तैयार प्रतिभागी। - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। भारत की स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ से 75 सप्ताह पूर्व स्वतंत्रता सेनानियों को याद किया गया। आजादी का अमृत स्मरणोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत जनपद में कार्यक्रम आयोजित किए गए।
विज्ञापन

शुक्रवार की सुबह स्थानीय स्टेडियम में मैराथन और साइकिल रैली को हरी झंडी दिखाकर डीएम नितिन सिंह भदौरिया ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। रैमजे इंटर कॉलेज में खादी ग्रामोद्योग की ओर से प्रदर्शनी लगाई गई। संस्कृति विभाग ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के छाया चित्रों की प्रदर्शनी लगाई। इस दौरान विहान सामाजिक और सांस्कृतिक संस्था ने कुली बेगार प्रथा पर नुक्कड़ नाटक का मंचन किया। जीजीआईसी की छात्राओं ने स्वतंत्रता सेनानियों के जीवन वृतांत पर नाटक दिखाया।
विज्ञापन

इस दौरान विभिन्न स्कूलों में निबंध, पेंटिंग आदि प्रतियोगिताएं भी हुईं। डीएम ने कहा कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को याद करना है। कार्यक्रमों में सीडीओ नवनीत पांडे, महाप्रबंधक उद्योग डॉ. दीपक मुरारी, पर्यटन विकास अधिकारी राहुल चौबे, आपदा प्रबंधन अधिकारी राकेश जोशी, नायब तहसीलदार मनीषा मारकाना, प्रधानाचार्य रैमजे इंटर कॉलेज विनय विल्सन, जिला क्रीड़ा अधिकारी सीएल वर्मा, क्षेत्रीय पुरातत्व अधिकारी चंद्र सिंह चौहान, अपर सहायक अभियंता नरेंद्र कुमार, बीएस मनकोटी, गिरीश मल्होत्रा, विनोद राठौर, डॉ. विद्या कर्नाटक, जयमित्र बिष्ट, प्रशांत जोशी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं नेहरू युवा केंद्र की ओर से अल्मोड़ा इंटर कॉलेज में कार्यक्रम आयोजित किया। मुख्य अतिथि प्रधानाचार्य सुदर्शन लाल साह ने दांडी यात्रा, भारत छोड़ो और स्वदेशी आंदोलन की जानकारी दी। राजेंद्र सिंह बानी ने सुभाष चंद्र बोस और सरदार बल्लभ भाई पटेल के जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। वहां प्रवक्ता मनमोहन चौधरी, एनवाईके के लेखाकार हिमांशु नैलवाल, स्वयंसेवक केवलानंद त्रिपाठी, दीपिका नेगी, हिम्मत, अंजू, उषा, ज्योति, दीपक आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed