फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Four years old bridges on the Kosi-Kausani State Highway will see a revival.

Almora News: कोसी-कौसानी स्टेट हाईवे पर वर्षों पुराने चार पुलों के बहुरेंगे दिन

Thu, 16 Jul 2026 11:32 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Thu, 16 Jul 2026 11:32 PM IST
विज्ञापन
Four years old bridges on the Kosi-Kausani State Highway will see a revival.
अल्मोड़ा। कोसी-कौसानी स्टेट हाईवे पर वर्षों पुराने बी क्लास लोडिंग पुल ए क्लास लोडिंग पुल में बदलेंगे। लोक निर्माण विभाग निर्माण खंड ने सड़क पर चार बी क्लास लोडिंग पुलों की क्षमता बढ़ाने की योजना बनाई है। इस पहल से इन पुलों में यात्रियों की आवाजाही सुगम होगी।
विज्ञापन


कोसी-कौसानी राज्य मार्ग कर्णप्रयाग, ग्वालदम, बागेश्वर, थल, मुनस्यारी, जौलजीबी आदि क्षेत्रों को जोड़ता है। इस सड़क पर रात और दिन भार वाहनों को खासा दबाव रहता है लेकिन इस सड़क पर वर्तमान में बी क्लास लोडिंग पुल स्थापित हैं। ये वर्षों पुराने पुल कई स्थानों पर जर्जर हालत में हैं। ऐसे में आवाजाही के दौरान यात्रियों को हादसों की आशंका बनी रहती है। लोनिवि निर्माण खंड सड़क पर दूसरे चरण में 13 किमी दायरे में चार बी क्लास लोडिंग पुलों को ए क्लास लोडिंग पुल में बदलने का सर्वे और डिजाइन कार्य करेगा। सर्वे कार्य पूरा होने के बाद निर्माण कार्य का प्रस्ताव शासन को भेजेगा। योजना के धरातल पर उतरने से यहां पहुंचने वाले पर्यटकों को जाम जैसी समस्या से मुक्ति मिलेगी। वहीं यात्री की यात्रा भी सुगम होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed