{"_id":"612932b78ebc3ef1634abd6d","slug":"four-wheelers-entering-patal-bazar-will-have-to-pay-fee-almora-news-hld435967033","type":"story","status":"publish","title_hn":"पटाल बाजार में प्रवेश करने वाले चौपहिया वाहनों को देना होगा शुल्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पटाल बाजार में प्रवेश करने वाले चौपहिया वाहनों को देना होगा शुल्क
विज्ञापन
अल्मोड़ा के विकास भवन में बैठक लेते सीडीओ नवनीत पांडे।
- फोटो : ALMORA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। पालिका परिषद ने पटाल बाजार में प्रवेश करने वाले चारपहिया वाहनों के लिए प्रवेश शुल्क निर्धारित कर दिया है। रोगी वाहनों को छूट दी गई है। पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोेशी की अध्यक्षता में हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया। बैठक में पालिका सभासद और व्यापार मंडल के पदाधिकारी भी मौजूद रहे।
तय हुआ कि लाला बाजार, थाना बाजार और धारानौला गेट सुबह आठ बजे रात्रि आठ बजे तक बंद रहेंगे। विशेष परिस्थितियों में पालिका की अनुमति प्राप्त करने पर ही गेट खोले जाएंगे। रात्रि आठ बजे से सुबह आठ बजे तक गेट खोले जाएंगे। बाजार में प्रवेश करने वाले चारपहिया वाहनों के लिए शुल्क निर्धारित किया गया। निजी वाहनों से सौ रुपये प्रति फेरा, जबकि व्यवसायिक वाहनों से प्रतिफेरा 300 रुपये शुल्क वसूला जाएगा। ताकि बाजार क्षेत्र में पटालों, नालियों और रास्तों के क्षतिग्रस्त होने पर मरम्मत की जा सके।
यह भी निर्णय हुआ कि रोगियों के वाहनों से कोई भी शुल्क नहीं लिया जाएगा और आने जाने के लिए गेटों को खोला जाएगा। इसके अलावा एंबुलेंस, फायर वाहन, जल संस्थान के पानी के टैंकर, कूड़ा वाहन, प्रशासनिक वाहनों से प्रवेश शुल्क नहीं वसूला जाएगा। पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोेशी ने जिला और पुलिस प्रशासन से व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग की अपील की। बैठक में पालिका के ईओ श्याम सुंदर प्रसाद, नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष सुशील साह, महासचिव मयंक बिष्ट, सभासद राजेंद्र तिवारी, सचिन आर्या, दीपक वर्मा, हेम तिवारी, अमित साह, मनोज जोशी, दीप्ति सोनकर, दीपा साह, आशा रावत, विजय पांडे, अर्जुन बिष्ट, तरन्नुम बी, सौरभ वर्मा, व्यापार मंडल उपसचिव अमर नज्जौन, उपाध्यक्ष प्रतेश पांडे आदि मौजूद रहे।