फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Four terrorists killed by army siege

सेना ने घेराबंदी कर मार गिराए चार आतंकी

Tue, 25 Sep 2018 10:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  अल्मोड़ा।
अमर उजाला ब्यूरो  अल्मोड़ा। Updated Tue, 25 Sep 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
Four terrorists killed by army siege
घर में घुसे आतंकियों से मोर्चा लेते सैनिक। - फोटो : अमर उजाला

 चौबटिया छावनी के जंगल एक बार फिर गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठे। मौका था भारत-अमेरिका सैन्य साझा युद्धाभ्यास का। दरअसल मुखबिर से सैन्य अधिकारियों को सूचना मिलती है कि चौबटिया गांव में एक घर में चार आतंकियों ने घुसपैठ कर दी है। इसके बाद सेना वहां कारडन एंड सर्च (घेराबंदी और सर्च) अभियान चलाकर चारों आतंकियों को मार गिराती है।

विज्ञापन


इस अभ्यास का अवलोकन भारतीय सेना के ले. जनरल जेके शर्मा ने भी किया।  इस बीच तमाम आपरेशनों को अंजाम दिया गया। मंगलवार को चौबटिया में एक गांव की संरचना की गई। यहां सैन्य अधिकारियों को पता चलता है कि गांव में चार आतंकी ग्रामीणों के घरों में घुसे हैं। 15 गढ़वाल रेजीमेंट के अधिकारी और जवान योजनाबद्ध तरीके से गांव की घेराबंदी करते हैं। ग्रामीणों को बाहर कर दिया जाता है। इसके बाद चलता है पूछताछ का दौर।
विज्ञापन


इस दौरान ग्रामीण कई बार आतंकियों के घरों में नहीं होने की भी बात कहते हैं, लेकिन सजग सेना के जवान घरों में सर्च अभियान चलाकर चारों आतंकियों को मार गिराते हैं। इसके बाद अमेरिकी जवानों ने भी इस तरह का प्रदर्शन किया और अपनी तकनीक के आधार पर उन्होंने प्रदर्शन को अंजाम दिया। 15 गढ़वाल राइफल्स और अमेरिकी सेना की 123 इंफेंटी रेजीमेंट की इस कार्रवाई का अवलोकन मध्य कमान के स्टाफ अध्यक्ष ले. जनरल जेके शर्मा ने किया। गरुड़ डिविजन के जनरल ऑफीसर कमांडिंग मेजर जनरल कविंद्र सिंह ने ले. जनरल को युद्धाभ्यास के विभिन्न पहलुओं के बारे में जानकारी दी । 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed