फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Four roads closed due to rain in Almora

Almora News: अल्मोड़ा में बारिश से चार सड़कें बंद, चार हजार लोग परेशान

Tue, 01 Aug 2023 12:02 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Tue, 01 Aug 2023 12:02 AM IST
विज्ञापन
Four roads closed due to rain in Almora
अल्मोड़ा। जिले में बारिश के बाद चार सड़कें बंद हैं। इस कारण 12 गांव का सड़क संपर्क पूरी तरह कटा है। ऐसे में चार हजार से अधिक की आबादी को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


जिले में बारिश के बाद मलबा और बोल्डर गिरने से चमकना-अधे-तलाड, सुनाड़ी मल्ला- बिनौला तल्ला, पीपना मनहैत-डगूला, मनान-सिलिग्मा सड़कों पर आवाजाही पूरी तरह ठप है। इन सड़कों पर जगह-जगह मलबा गिरने से वाहनों के पहिए थमे हैं और 12 से अधिक गांवों का सड़क संपर्क पूरी तरह कटा है।
विज्ञापन


इन गांवों में फल, सब्जी और अन्य दैनिक जरूरत का सामान नहीं पहुंच पा रहा है। प्रभावित गांवों के लोग किसी तरह मलबे और बोल्डरों के बीच जान जोखिम में डालकर पैदल सफर कर स्थानीय बाजारों में पहुंच रहे हैं तब जाकर आम जरूरत की सामग्री का प्रबंध हो पा रहा है। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी विनीत पाल ने कहा कि मलबा और बोल्डर हटाने के काम में जेसीबी जुटी हैं। जल्द सड़कों पर आवाजाही शुरू होगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed