फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Four more cases of chickenpox and face

चिकनपॉक्स के चार और मामलेऔर सामने आए

Sat, 22 Sep 2018 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा। Updated Sat, 22 Sep 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
Four more cases of chickenpox and face
चौखुटिया के रिवाड़ी में शनिवार को बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण करते चिकित्सक। - फोटो : अमर उजाला
 शनिवार को चिकनपॉक्स के चार और मामले प्रकाश में आए हैं। अब इससे प्रभावित बच्चों की संख्या 21 से बढ़कर 25 हो गई है। इस बीमारी से प्रभावित सबसे अधिक 16 बच्चे विजडम स्कूल के पाए गए हैं। शनिवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने विभिन्न विद्यालयों का दौरा करने के बाद इसकी जानकारी दी है। विभाग की टीम ने गांवों का दौरा किया। 
विज्ञापन


 स्वास्थ्य विभाग की रेपिड एक्शन टीम ने शनिवार को विभिन्न विद्यालयों का दौरा करने के बाद बताया कि चिकनपॉक्स से प्रभावित स्कूली बच्चों में विजडम स्कूल के 16 बच्चे, सरस्वती शिशु मंदिर रामपुर के 4 बच्चे, विद्या मंदिर रामपुर के 3 बच्चे और सनराइज स्कूल में पढ़ने वाले 2 बच्चे शामिल हैं।  टीम ने बाद में रिवाड़ी जाकर भी कई गांवों के बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। टीम में डॉ. देवेश महरा, डॉ. विवेक पंत, डॉ. निहारिका बिष्ट, कार्यक्रम अधिकारी अतुल सक्सेना और विनोद गडिय़ा आदि शामिल थे।
विज्ञापन


इधर  स्वास्थ्य विभाग एक अन्य टीम ने तल्ला ताजपुर, रिवाड़, गनाई, चौकुड़ी, दिगौत, फुलई, रिवाड़ी, टटलगांव व भनोटिया आदि गावों में जाकर बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। टीम में भगा बिष्ट, भगवती महरा, तुुलसी जोशी, कमला नेगी आदि शामिल थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रभावित बच्चों को अवकाश देने के निर्देश
चौखुटिया(अल्मोड़ा)। खंड शिक्षा अधिकारी भारत जोशी ने बताया कि उन्होंने स्वास्थ्य विभाग से मिले पत्र के आधार पर संबंधित स्कूलों के बीमार बच्चों को अवकाश देने के निर्देश दे दिए हैं। इधर चिकित्साधिकारी डॉ. अमित रतन सिंह ने बताया कि स्थित पूरी तरह से नियंत्रण में  है। संक्रमित बच्चों पर पूरी निगरानी रखी जा रही है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed