फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   four lecturer vacancies still spectacular results

प्रवक्ताओं के चार पद खाली फिर भी रिजल्ट शानदार

Fri, 27 May 2016 12:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा। Updated Fri, 27 May 2016 12:14 AM IST
विज्ञापन

अल्मोड़ा। जीआईसी अल्मोड़ा में प्रवक्ताओं के चार पद खाली हैं इसके बावजूद इस बार विद्यालय का परीक्षाफल काफी अच्छा रहा। इंटरमीडिएट में विद्यालय के 186 में से 158 छात्र उत्तीर्ण हुए हैं इनमें से 39 छात्र प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए हैं। जीआईसी के दो छात्र राज्य स्तर की मेरिट में भी आए हैं। करीब दो दशक पहले तक अल्मोड़ा के जीआईसी की काफी अच्छी ख्याति थी।

विज्ञापन


राज्य बनने से पहले उप्र में रहने के दौरान जीआईसी के कई छात्र यूपी की मेरिट में स्थान पाते थे। उस दौर में नगर और आसपास के क्षेत्रों के मेधावी बच्चे जीआईसी में ही अध्ययन करते थे, लेकिन हाल के वर्षों में पब्लिक स्कूल खुलने के बाद से इस विद्यालय में भी असर पड़ने लगा।
विज्ञापन


पिछले कुछ सालों से टॉपरों की लिस्ट में जीआईसी के छात्रों का नाम गायब ही रहता था, लेकिन इस बार इंटरमीडिएट में इस विद्यालय के हिमांशु नयाल और सुंदर सिंह राणा ने राज्य स्तर की मेरिट में क्रमश: 19वां और 24वां स्थान प्राप्त करके नाम रोशन किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जीआईसी के प्रभारी प्रधानाचार्य डीसी पंत ने बताया कि विद्यालय में अंग्रेजी प्रवक्ता के दो और गणित और मनोविज्ञान विषय के प्रवक्ताओं के एक-एक पद लंबे समय से रिक्त चल रहे हैं।  इसके बावजूद विद्यालय का परीक्षाफल काफी अच्छा रहा है। विद्यालय में अंग्रेजी के प्रवक्ताओं के दोनों पद खाली हैं इसके बावजूद टॉपर रहे हिमांशु नयाल ने अंग्रेजी में 94 अंक हासिल किए हैं। उन्होंने बताया कि हाईस्कूल में 138 में से 109 और इंटरमीडिएट में 186 में से 158 छात्र उत्तीर्ण हुए हैं। इंटर में 39 और हाईस्कूल में 28 छात्र प्रथम श्रेणी में पास हुए हैं। 


अल्मोड़ा। जीजीआईसी अल्मोड़ा का परीक्षाफल भी इस बार शानदार रहा। प्रधानाचार्या सावित्री टम्टा ने बताया कि इंटरमीडिएट का परीक्षाफल 90 प्रतिशत और हाईस्कूल का करीब 88 प्रतिशत रहा। इंटर में 68 और हाईस्कूल में 54 छात्राएं प्रथम श्रेणी में पास हुई हैं। इंटरमीडिएट में तृप्ति जोशी ने 83 प्रतिशत अंकों के साथ विद्यालय में सर्वोच्च अंक हासिल किए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed