{"_id":"612fd2978ebc3e494b23c610","slug":"four-doctors-reached-medical-college-three-took-deployment-almora-news-hld436508411","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेडिकल कॉलेज पहुंचे चार डॉक्टर, तीन ने ली तैनाती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेडिकल कॉलेज पहुंचे चार डॉक्टर, तीन ने ली तैनाती
विज्ञापन
अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण करतीं डीएम वंदना सिंह।
- फोटो : ALMORA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। मेडिकल कॉलेज अल्मोड़ा में नेशनल मेडिकल काउंसिल (एनएमसी) निरीक्षण को लेकर तैयारियां तेज होने लगी हैं। तैनाती नहीं लेेने पर 11 डॉक्टरों को नोटिस भेजने के बाद बुधवार को चार डॉक्टर कॉलेज पहुंचे, जिनमें से तीन ने कार्यभार ग्रहण कर लिया है। हालांकि अब भी कॉलेज में 13 डॉक्टरों ने नियुक्ति लेनी है। लेकिन तीन डॉक्टरों के नियुक्ति लेने के बाद अब कॉलेज में फैकल्टी बढ़कर 39 पहुंच गई है।
नए सत्र अगले माह से मेडिकल कॉलेज में कक्षाएं संचालित करने को लेकर सरकार हर मुमकिन प्रयास कर रही है। इसके लिए जुलाई माह में मेडिकल कॉलेज में 25 और अगस्त के अंतिम सप्ताह में छह डॉक्टरों की नियुक्ति की गई। छह डॉक्टरों को 26 सितंबर को नियुक्त किया गया, जिन्हें फिलहाल कॉलेज में नियुक्ति का समय दिया गया है। लेकिन पूर्व में नियुक्त 25 में से 14 डॉक्टरों ने पिछले दिनों कार्यक्रम। 11 डॉक्टरों को अगस्त तक भी नियुक्ति नहीं लेेने पर शासन स्तर से नोटिस भेजे गए। नोटिस के बाद बुधवार को मेडिसिन विभाग में तीन असिस्टेंट प्रोफेसर और जनरल सर्जरी विभाग में एक असिस्टेंट प्रोफेसर यहां पहुंचे। कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सीपी भैसोड़ा ने बताया कि तीन डॉक्टरों को नियुक्ति दे दी, जबकि एक के दस्तावेज पूरे नहीं हैं। जल्द ही अन्य डॉक्टर के भी नियुक्ति लेने की उम्मीद है।
इन डॉक्टरों ने ली नियुक्ति
अल्मोड़ा। मेडिकल कॉलेज के औषधि विभाग में डॉ. अरुण पांडे, डॉ. सोनिया और डॉ. जयनेंद्र कुमार तीन एसोसिएट प्रोफेसर ने नियुक्ति ली है। जबकि असिस्टेंट प्रो. डॉ. बेनेत भी कॉलेज पहुंच प्रक्रिया में जुट गए। संवाद
विज्ञापन
डीएम ने किया मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण
अल्मोड़ा। डीएम वंदना सिंह ने बुधवार को निर्माणाधीन राजकीय मेडिकल कालेज के कार्यों का निरीक्षण कर कार्यों को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि बहुत जल्द ही नेशनल मेडिकल काउंसिल (एनएमसी) की टीम मेडिकल कालेज का निरीक्षण करेगी। इसके तहत प्रथम एलओपी के लिए किए जा रहे कार्यों को पूरा करें। उन्होंने कार्यदायी संस्था के अधिकारियों को प्रथम एलओपी के अवशेष कार्यों के लिए दिन-रात मजदूरों की संख्या बढ़ाकर कार्य करने के निर्देश दिए। डीएम ने अंतिम चरण में चल रहे सीवर लाइन, रिटर्निंग वॉल और सड़क के कार्यों पर संतोष जताया। उन्होंने कालेज कैंपस में साफ-सफाई और निष्प्रोज्य पड़े निर्माण सामग्री को शीघ्र हटाने के भी निर्देश दिए। कहा कि बेस अस्पताल में आपरेशन थिएटर और ऑक्सीजन प्लांट के कार्यों को भी जल्द पूरा किया जाए। मेडिकल कालेज राज्य सरकार की प्राथमिकताओं में है, इस बात को ध्यान में रखते हुए कार्यदायी संस्थायें छोटे-छोटे कार्य जल्द पूरा कर लें। निरीक्षण के दौरान प्राचार्य डॉ. सीपी भैसोड़ा के अलावा कार्यादायी संस्थाओं के अधिकारी मौजूद रहे। संवाद