फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Four arrested along with 72.387 kg of ganja

72.387 किलो गांजे के साथ महिला समेत चार गिरफ्तार

Tue, 15 Jan 2019 12:33 AM IST
Almora desk अमर उजाला ब्यूरो  अल्मोड़ा।
अमर उजाला ब्यूरो  अल्मोड़ा। Published by: Almora desk Updated Tue, 15 Jan 2019 12:33 AM IST
विज्ञापन
Four arrested along with 72.387 kg of ganja
गांजे के साथ पकड़े गए आरोपी। - फोटो : अमर उजाला
एसएसपी पीएन मीणा के सख्त निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत सल्ट पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने पैसिंया बैंड के पास वाहन चेकिंग के दौरान दो वाहनों में सवार महिला समेत चार तस्करों को 72.38 किलो गांजे के साथ गिरफ्तार कर लिया है। चारों आरोपी यह गांजा उपराईखाल पौड़ी गढ़वाल से दिल्ली बेचने ले जा रहे थे। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए पुलिस ने गांजा ले जाने में प्रयुक्त दो कारों को भी सीज कर दिया है। 
विज्ञापन


            उपनिरीक्षक ललित दिगारी, कांस्टेबल  लोकेश, मनमोहन, भूपेंद्र पाल और एसओजी की संयुक्त टीम ने पैसिंया बैंड के पास वाहन चेकिंग के दौरान कार संख्या यूपी-16 बीसी-5505 तथा यूपी-16-एवी-6144 को चैक किया तो उनमें भारी मात्रा में गांजा बरामद हुआ। इसमें अनुज यादव निवासी सेक्टर-4, नोएडा गौतमबुद्धनगर उप्र के कब्जे से 10.82 किलो, प्रवेश कुमार निवासी सेक्टर 68 बड़ी चौखाड़ी फेज-3 नोएडा के कब्जे से 30.861 किलो, मुकेश घिल्डियाल निवासी ग्राम सीला थाना थलीसैंण राजस्व क्षेत्र सावली जिला पौड़ी गढ़वाल के कब्जे से 15.389 किलो और विनीता घिल्डियाल निवासी सीला थाना थलीसैंण सावली जिला पौड़ी के कब्जे से 15.317 किलो गांजा बरामद हुआ। थानाध्यक्ष सल्ट हरीश प्रसाद ने बताया कि चारों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। एसएसपी पीएन मीणा के निर्देशन में अब तक जिले में 144.07 किलो अवैध गांजे के साथ आठ अभियुक्तों को गिरफ्तार किया जा चुका है।       
विज्ञापन

    
 सगे भाई बहन हैं आरोपी मुकेश और विनीता       
अल्मोड़ा। अवैध गांजे के साथ पकड़े गए 27 वर्षीय मुकेश घिल्डियाल और 25 वर्षीय विनीता घिल्डियाल सगे भाई बहन हैं। आरोपी गांजे को फॉरच्यूनर और स्विफ्ट कार में लेकर जा रहे थे ताकि किसी को शक न हो।        
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed