{"_id":"580a53904f1c1b9f1b705810","slug":"former-soldiers-honored","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजयुमो ने पूर्व सैनिकों को किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजयुमो ने पूर्व सैनिकों को किया सम्मानित
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर
Updated Fri, 21 Oct 2016 11:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
भाजयुमो ने जिले के पूर्व सैनिकों के सम्मान में जिला मुख्यालय में एक कार्यक्रम काआयोजन किया। इस मौके पर जिले भर से आए 150 से अधिक सैनिकों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि देश की रक्षा के लिए त्याग करने वाले पूर्व सैनिकों का सम्मान जरूरी है।
कार्यक्रम के तहत भाजयुमो जिलाध्यक्ष मनोज ओली के नेतृत्व में बागेश्वर के चौक बाजार में कार्यकर्ताओं ने समारोह पूर्वक पूर्व सैनिकों को सम्मानित किया। कार्यक्रम का शुभारंभ रिटायर्ड कैप्टन जंगबहादुर दोसाद, हयात सिंह और विधायक चंदन राम दास ने किया। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि देश की रक्षा के लिए सीमाओं पर दुश्मनों का मुकाबला करने वाले सैनिकों को भाजपा ने हमेशा सम्मान दिया। भाजपा के शासन में ही पहली बार सेना ने आतंकवादियों के खिलाफ सर्जिकल स्ट्राइक की।
कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश पार्षद गोविंद टंगड़िया, जिला महामंत्री राजेंद्र उपाध्याय, मथुरा प्रसाद, खड़क टंगड़िया, बालम बिष्ट, सुबोध लाल साह, हर्ष सिंह परिहार, हयात मेहता, धीरेंद्र परिहार, दीपक कठायत, अर्जुन परिहार, मुन्ना कपकोटी, गौरव दास, पंकज पूना, भरत टंगड़िया, मनोज लोहनी, राजकुमार मेहता आदि मौजूद थे।