{"_id":"5d62c3858ebc3e93d96569a2","slug":"former-nsui-district-president-arrested-almora-news-hld3541556184","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनएसयूआई का पूर्व जिलाध्यक्ष स्मैक तस्करी में गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनएसयूआई का पूर्व जिलाध्यक्ष स्मैक तस्करी में गिरफ्तार
विज्ञापन
अल्मोड़ा में स्मैक के साथ गिरफ्तार आरोपी।
- फोटो : ALMORA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। कोतवाली पुलिस की एंटी ड्रग टास्क फोर्स ने ऑपरेशन नया सवेरा के तहत एनएसयूआई के पूर्व जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट समेत दो युवकों से 13 ग्राम स्मैक बरामद की है। दोनों के खिलाफ धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज करजेल भेज दिया गया है। इनमें दूसरा आरोपी मयूर नेगी स्मैक तस्करी में तीसरी बार पकड़ा गया है। प्रदीप एसएसजे परिसर में विधि तृतीय सेमेस्टर का छात्र है।
कोतवाल अरुण कुमार वर्मा ने बताया कि एसएसपी ददनपाल के निर्देश पर पुलिस की एंटी ड्रग टास्क फोर्स के उप निरीक्षक नवीन जोशी, कांस्टेबल खुशाल राम और कांस्टेबल दिनेश धपोला ने शनिवार रात लोधिया के पास मयूर नेगी निवासी चंपानौला और प्रदीप बिष्ट निवासी ऑफिसर्स कॉलोनी धारानौला की तलाशी ली। मयूर नेगी से आठ ग्राम और प्रदीप बिष्ट से पांच ग्राम स्मैक बरामद की गई। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि किच्छा का एक युवक हल्द्वानी आकर उन्हें स्मैक उपलब्ध कराता है।
वह स्मैक अल्मोड़ा लाकर स्थानीय युवाओं को बेचते हैं। कोतवाल ने बताया कि किच्छा से स्मैक सप्लाई करने वाले आरोपी का भी पता लगाया जा रहा है। मयूर नेगी स्मैक तस्करी के मामले में तीसरी बार पकड़ा गया है। उसके खिलाफ दो मुकदमे पहले से ही चल रहे हैं। प्रदीप बिष्ट एसएसजे परिसर में विधि तृतीय सेमेस्टर का छात्र है और पूर्व में एनएसयूआई का जिलाध्यक्ष भी रह चुका है।