फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Former Assembly Speaker Kunjwal sitting on fasting

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष कुंजवाल उपवास पर बैठे

Sun, 18 Jun 2017 10:36 PM IST
अल्मोड़ा़,अमर उजाला ब्यूरो
अल्मोड़ा़,अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 18 Jun 2017 10:36 PM IST
विज्ञापन
 Former Assembly Speaker Kunjwal sitting on fasting
उपवास पर बैठे पूर्व विस अध्यक्ष कुंजवाल। - फोटो : अमर उजाला

कर्ज में डूबे बेड़ीनाग के डोलडुंगरी गांव के कृषक सुरेंद्र सिंह के आत्महत्या करने से व्यथित जागेश्वर विधानसभा क्षेत्र के विधायक और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल रविवार को चौघानपाटा स्थित गांधी पार्क में उपवास पर बैठे। उन्होंने किसान द्वारा की गई आत्महत्या को चिंताजनक बताते हुए केंद्र सरकार की नीतियों पर सवाल उठाए। कुंजवाल के समर्थन में काफी संख्या में कांग्रेसजनों ने भी उपवास कार्यक्रम में भाग लिया।

विज्ञापन


कुंजवाल ने कहा कि सरकार ने सस्ते गल्ले की दुकानों से राशन का कोटा घटाने के साथ ही दाम बढ़ा दिए हैं। इससे किसान और गरीब लोग आत्महत्या को मजबूर हो रहे हैं। इस मुद्दे को उन्होंने विधानसभा में उठाया, लेकिन सरकार नहीं चेती। लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री मोदी द्वारा की गई घोषणा पूरी नहीं हुई हैं। डबल इंजन की सरकारें पूरी तरह फेल हो गई हैं। प्रदेश सरकार के दबाव में यदि जिला प्रशासन और अन्य विभागों ने नियम विरुद्ध कार्य किया तो वह कार्यालयों में प्रदर्शन को बाध्य होंगे। उन्होंने कहा कि डोलडुंगरी गांव के किसान का कृषि ऋण माफ न किए जाने पर आत्महत्या जैसा घातक कदम उठाना चिंताजनक ही नहीं बल्कि भविष्य के लिए खतरनाक संकेत भी है।
विज्ञापन


पूर्व विधायक मनोज तिवारी ने आरोप लगाया कि नरेंद्र मोदी ने झूठे वायदे कर सरकार बनाई। अब जनहित के खिलाफ काम कर रहे हैं। सभा और उपवास कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष पीतांबर पांडे, जिला पंचायत अध्यक्ष पार्वती मेहरा, पालिकाध्यक्ष प्रकाश जोशी, प्रदेश प्रवक्ता बिट्टू कर्नाटक, राजेंद्र बाराकोटी, दीवान सतवाल, पूरन रौतेला, दीवान बोरा, अख्तर हुसैन,  दीपक मेहता, देवेंद्र धौनी, त्रिलोचन जोशी, केवल सती, आनंद बगड़वाल, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मोहन सिंह मेहरा, धन सिंह मेहता,  मोहन सिंग्वाल, मनोज सनवाल, लता तिवारी,  रोबिन भंडारी, राधा बिष्ट, गीता मेहरा,  हेम तिवारी, दीप डांगी, मदन भैसोड़ा, शेर सिंह, गोविंद पांडे,पूरन बिष्ट आदि ने भाग लिया।  संचालन संजय दुर्गापाल ने किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed