फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Forest Officer, Bisht and his wife die in road accident

वन क्षेत्राधिकारी बिष्ट और उनकी पत्नी की सड़क दुर्घटना में मौत

Tue, 07 May 2019 11:28 PM IST
almora Published by: दीपक नेगी Updated Tue, 07 May 2019 11:28 PM IST
विज्ञापन
Forest Officer, Bisht and his wife die in road accident
बिष्ट दंपति का फाइल फोटो। - फोटो : amar ujala

हीराडुंगरी निवासी बिनसर परिक्षेत्र में वन क्षेत्राधिकारी गोविंद बिष्ट और उनकी धर्मपत्नी माया बिष्ट की मंगलवार को बरेली जाते हुए भोजीपुरा में एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। बरेली में पोस्टमार्टम के बाद देर रात दोनों का शव अल्मोड़ा पहुंचने की उम्मीद है। 

विज्ञापन


 प्राप्त जानकारी के अनुसार एनटीडी वार्ड के हीराडुंगरी निवासी 55 वर्षीय गोविंद सिंह बिष्ट बीते रविवार को 49 वर्षीय पत्नी माया बिष्ट के साथ हल्द्वानी चले गए थे। शारीरिक परेेशानी के चलते गोविंद बिष्ट को बरेली में उपचार के लिए जाना था और मंगलवार को दोनों बरेली राममूर्ति अस्पताल के लिए रवाना हो गए। गोविंद सिंह बिष्ट के जीजा एसएस बिष्ट ने बताया कि भोजीपुरा के पास एक ट्रक ने उनकी कार को टक्कर मार दी जिसमें दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


दोनों का शव बरेली के जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखा गया है। देर रात तक शव के अल्मोड़ा पहुंचने की उम्मीद है। गोविंद सिंह बिष्ट के परिवार में उनकी 90 वर्षीय वृद्ध मां कुंती बिष्ट, भाई राजेंद्र सिंह बिष्ट का परिवार और दो बच्चे हैं। गोविंद सिंह का बड़ा बेटा बाहर बीटेक और छोटा अल्मोड़ा में होटल मैनेजमेंट कोर्स कर रहा है। दुर्घटना की सूचना मिलते ही नगर में शोक की लहर छा गई। इस दौरान उनके आवास पर वन विभाग के अधिकारी, कर्मचारी समेत नगर के लोगों का पहुंचना शुरू हो गया। अंतिम संस्कार बुधवार सुबह होगा। उनके निधन पर सभासद सौरव वर्मा, पत्रकार कैलाश पांडे, टीके वर्मा आदि ने शोक जताया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed