{"_id":"664504d6adae645b770fd784","slug":"forest-fire-near-temple-in-almora-almora-news-c-232-1-alm1001-111950-2024-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: मंदिर तक पहुंची ढुंगाधारा के जंगल की आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: मंदिर तक पहुंची ढुंगाधारा के जंगल की आग
Thu, 16 May 2024 12:24 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Thu, 16 May 2024 12:24 AM IST
विज्ञापन
फायर कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर बुझाई
अल्मोड़ा। बारिश थमते ही फिर से जंगलों में आग लगने का सिलसिला शुरू हो गया है। नगर के नजदीक ढुंगाधारा के पास जंगल में अचानक आग लग गई। कुछ देर में ही जंगल की आग मंदिर के पास तक पहुंच गई। सूचना के बाद फायर कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाई।
मंगलवार देर शाम जंगल की आग मंदिर और आबादी के करीब पहुंच गई। ऐसे में आसपास के लोग मंदिर की तरफ दौड़ पड़े और उन्होंने इसकी सूचना फायर सर्विस को दी। प्रभारी अग्निशमन अधिकारी महेश चंद्रा ने बताया कि टीम ने मौके पर पहुंचकर करीब एक घंटे बाद आग पर काबू पाया।
275 हेक्टेयर जंगल जले
अल्मोड़ा। वन विभाग के मुताबिक इस फायर सीजन में अब तक जिले भर में 149 घटनाओं में 275 हेक्टेयर जंगल आग की भेंट चढ़ गए हैं। बीते दिनों हुई बारिश के बाद जंगलों की आग शांत हुई थी जो फिर से सुलगने लगी है। संवाद