फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Forest Fire in Almora

उदय शंकर नाट्य अकादमी के समीप जंगल धधके

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 29 Nov 2020 10:29 PM IST
विज्ञापन
Forest Fire in Almora
जंगल की आग को बुझाने पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम। - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा/सोमेश्वर। नवंबर में जिले में जंगलों की आग की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। रविवार की तड़के उदय शंकर नाट्य अकादमी अल्मोड़ा के समीप जंगल में आग लग गई। तेजी से पूरा जंगल आग की चपेट में आ गया। दोपहर बाद फायर सर्विस ने बमुश्किल आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

रविवार सुबह उदय शंकर नाट्य अकादमी के पास जंगल में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते तेजी से आग पूरे जंगल में फैलने लगी। आग की तेज लपटे देख लोगों ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी। सूचना के बाद दोपहर ढाई बजे मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस बार नवंबर में सर्दियां शुरू होने के बाद भी जंगलों की आग की घटनाएं थम नहीं रही हैं। इससे पूर्व शीतलाखेत, स्यालीधार आदि जंगल भी जले। दिवाली के समय भी बेस अस्पताल के पास जंगल में आग लगी थी। पूर्व में जंगल की आग होटल मैनेजमेंट संस्थान में भी पहुंच गई थी। रविवार को भी आग से वन संपदा को काफी नुकसान पहुंचा। आग बुझाने वाली फायर टीम में चालक उमेश, एलएफएम हरीश राम टम्टा, प्रेम लाल, फायरमैन प्रकाश पांडे आदि रहे।
विज्ञापन

वहीं सोमेश्वर वन रेंज के पैखाम और एड़ाद्यो में आग लगने से करीब चार हेक्टेयर जंगल जल गया है। शनिवार दोपहर से जंगलों में आग भड़की है। रविवार को भी जंगल जलते रहे। सूचना मिलने पर वन कर्मचारी मौके पर पहुंचे। रेंजर विशन लाल आर्या ने बताया कि कर्मचारियों को मौके पर भेजा गया है। वह आग बुझाने में लगे हैं। उन्होंने बताया कि चट्टानों में आग लगने के कारण फिलहाल आग पर काबू नहीं पाया जा सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed