फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Forest Fire Hits Almora District

Almora News: सूरी वन पंचायत में लगी आग जीआईसी चौमूधार तक पहुंची

Wed, 30 Apr 2025 12:44 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Wed, 30 Apr 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
Forest Fire Hits Almora District
गगास घाटी और चौबटिया के जंगल भी धधके - फोटो : Samvad
विद्यार्थियों और शिक्षकों ने कड़ी मशक्कत के बाद किया काबू
विज्ञापन


अल्मोड़ा। तापमान बढ़ने के साथ ही जंगलों में आग की घटनाएं बढ़ने लगी हैं। शीतलाखेत वन क्षेत्र के सूरी वन पंचायत के जंगल में धधकी आग देखते ही देखते जीआईसी चौमूधार के समीप पहुंच गई। इससे विद्यालय में खलबली मच गई। विद्यार्थियों और शिक्षकों ने कड़ी मशकत के बाद आग पर किसी तरह काबू पाया।

सोमवार दोपहर में शीतलाखेत वन क्षेत्र के सूरी वन पंचायत जंगल में आग धधक गई। हवा के झोंके से आग तेजी से फैलने लगी। देखते ही देखते आग जीआईसी चौमूधार की तरफ बढ़ने लगी। विद्यार्थियों, स्काउट गाईडों और विद्यालय स्टाफ ने आग बुुझाना शुरू किया। वहां प्रधानाचार्य प्रशांत लोहनी, पूजा जोशी, प्रकाश गिरी, आशा नयाल, सुनीता जोशी, सचिन, करन आर्य, किसन दीपांशी, भावना, करन आदि थे।
विज्ञापन


पिरुल तक आग पहुंचती तो हो सकता था बड़ा हादसा


अल्मोड़ा। प्रधानाचार्य प्रशांत लोहनी ने बताया कि विद्यालय के पास भारी मात्रा में पिरूल जमा था। आग स्कूल की तरफ बढ़ रही थीं। यदि विद्यार्थियों और स्टाफ ने आग पर काबू नहीं पाया होता तो बड़ा हादसा हो सकता था। इस विद्यालय में पड्यूला, इनाड, कोटली सूरी, गडस्यारी, मटीला के 220 से अधिक विद्यार्थी अध्ययनरत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




गगास घाटी और चौबटिया के जंगल भी धधके
रानीखेत (अल्मोड़ा) गगास घाटी के जंगलों में सोमवार रात अचानक आग लग गई। वन मंगलवार सुबह तक धधकते रहे। आग की लपटों ने पूरे क्षेत्र को चपेट में ले लिया और धुएं का गुबार फैल गया।
समीपवर्ती कारचूली गांव के निवासी मोहन सिंह बिष्ट ने बताया कि आग गगास घाटी के जंगलों में लगी थी और मंगलवार की सुबह तक भी जंगलों से धुआं उठता हुआ देखा गया। सोमवार को चौबटिया के समीप स्थित कैंट फॉरेस्ट के जंगलों में भी एक विकराल आग भड़क गई, जो त्वरित रूप से फैलने लगी। छावनी परिषद के वन क्षेत्राधिकारी कमल फर्त्याल ने स्थानीय युवाओं के साथ मिलकर पूरी ताकत से आग को नियंत्रित करने की कोशिश की। कड़ी मेहनत और संघर्ष के बाद, किसी तरह आग पर काबू पाया गया।

कोट- चौबटिया के जंगलों में आग की सूचना मिलते ही विभागीय अधिकारियों व स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत की। काफी प्रयासों के बाद, आग पर काबू पाया गया।- कमल किशोर फर्त्याल, रेंजर छावनी परिषद रानीखेत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed