फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Forest fire breaks out near SSB headquarters

Almora News: एसएसबी मुख्यालय के पास जंगल में लगी आग

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 18 Nov 2025 11:51 PM IST
विज्ञापन
Forest fire breaks out near SSB headquarters
अल्मोड़ा। जिले के जंगलों में आग लगने की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। जिले में एक के बाद एक आग लगने की घटना सामने आ गई है। मंगलवार को एसएसबी कैंपस अल्मोड़ा के पास जंगल में आग लगी। शीतकाल में लगातार इस तरह आग लगने की घटनाएं चिंताजनक हैं।
विज्ञापन

एक सप्ताह के भीतर आग लगने की तीन घटनाएं सामने आ गईं हैं। शुक्रवार को पीनाथ के जंगल में आग की घटना सामने आई थी। इसके एक दिन बाद ही शनिवार की साम पांडेखोला स्थित सीएमओ कार्यालय के पीछे जंगल में आग लगी थी। वहीं मंगलवार को एसएसबी मुख्यालय के पास दिन के समय जंगल में आग लगने की एक और घटना सामने आई। फायर सर्विस यूनिट के एलएफएम किशन सिंह ने बताया कि उन्हें 12:30 बजे सूचना मिली कि एसएसबी मुख्यालय अल्मोड़ा के पास जंगल में आग लगी हुई है। सूचना पर टीम मौके पर पहुंची। इस दौरान उनकी टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आग पर काबू पा लिया। इस दौरान फायर सर्विस टीम में एफएस डीवीआर मुकेश सिंह, मोसिम अली, प्रेम सिंह, भावना और चांदनी शामिल रहीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed