फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Forest department team engaged in search of tiger in jageshwar

Tiger In Jageshwar: बाघ की खोजबीन के लिए जुटी वन विभाग की टीम, नहीं लगा कोई सुराग

Wed, 13 Dec 2023 11:09 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, अल्मोड़ा
अमर उजाला नेटवर्क, अल्मोड़ा Published by: हीरा मेहरा Updated Wed, 13 Dec 2023 11:09 AM IST
सार

अल्मोड़ा जिले के जागेश्वर के शौकियाथल में बाघ दिखाई देने की सूचना के बाद वन विभाग टीम मौके पर पहुंची। टीम ने जंगलों में खोजबीन की लेकिन बाघ का कोई सुराग नहीं लग सका। टीम को बाघ के पदचिह्न भी नजर नहीं आए। 

विज्ञापन
Forest department team engaged in search of tiger in jageshwar
बाघ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जागेश्वर क्षेत्र के शौकियाथल में बाघ दिखाई देने की सूचना के बाद वन विभाग टीम मौके पर पहुंची। टीम ने जंगलों में खोजबीन की लेकिन बाघ का कोई सुराग नहीं लग सका। टीम को बाघ के पदचिह्न भी नजर नहीं आए। शौकियाथल में वृद्ध जागेश्वर सड़क पर बीते सोमवार को कुछ युवकों को सड़क किनारे बाघ दिखाई दिया। इसका वीडियो उन्होंने अपने मोबाइल में कैद किया। 
विज्ञापन


युवाओं का दावा था कि बाघ बिनसर के जंगल की ओर निकला है। छह हजार फुट ऊंचाई और माइनस तीन डिग्री तापमान पर  आम तौर पर बाघ की सक्रियता मुश्किल है।  ऐसे में जागेश्वर क्षेत्र में बाघ नजर आने की सूचना म िलते ही हरकत में आए वन विभाग की टीम दूसरे दिन मंगलवार को शौकियाथल पहुंची। टीम ने बाघ की सक्रियता का पता लगाने के लिए पूरे दिन जंगलों की खाक छानी लेकिन उसके हाथ खाली रहे। बाघ और पदचिह्न और बाघ नजर नहीं आया। ऐसे में टीम को मायूस होकर लौटना पड़ा। 
विज्ञापन


पूरे दिन टीम के साथ जंगलों में गश्त की गई लेकिन बाघ होने के कोई सुबूत नहीं मिले। वीडियो बनाने वाले युवाओं तक पहुंचने की कोशिश जारी है। इसके बाद ही ट्रैप कैमरे लगाए जा सकते हैं। -केवलानंद पांडे, रेंजर, जागेश्वर क्षेत्र।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed