{"_id":"5d9490998ebc3e016025ff02","slug":"foreign-guest-become-witness-to-the-mini-marathon-ranikhet-news-hld3589094119","type":"story","status":"publish","title_hn":"शरदोत्सव मिनी मैराथन का गवाह बने विदेशी मेहमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शरदोत्सव मिनी मैराथन का गवाह बने विदेशी मेहमान
विज्ञापन
शरदोत्सव मैराथन के तहत धावकों का उत्साहवर्धन करते विदेशी पर्यटक। अमर उजाला
- फोटो : RANIKHET
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रानीखेत (अल्मोड़ा)। शरदोत्सव के तहत रानीखेत मिनी मैराथन प्रतियोगिता आयोजित हुई। जिसमें भारी संख्या में स्कूली बच्चे उमड़ पड़े। रानीखेत से धावकों को संयुक्त मजिस्ट्रेट और कैंट बोर्ड के सीईओ अभिषेक आजाद नेे हरी झंडी दिखाई। बालकों के लिए 10 किमी और बालिकाओं के लिए पांच किमी दौड़ रखी गई थी। यहां पहुंचे विदेशी पर्यटकों ने भी धावकों का जमकर उत्साह बढ़ाया। गो इंडिया गो के उद्घोष के साथ अंग्रेज मेहमान भी काफी उत्साहित दिखाई दिए।
मैराथन तड़के आयोजित की गई। प्रतियोगिता के लिए विभिन्न विद्यालयों से भारी संख्या में छात्र-छात्राएं उमड़ पड़े। दौड़, मालरोड, झूलोदेवी आदि स्थानों से होकर वापस रानीखेत पहुंची। ब्लॉक क्रीड़ा समन्वयक डॉ. शिवराज बिष्ट ने बताया कि बालक वर्ग में एपीएस के संजय नेगी पहले, इसी विद्यालय के उदय रावत दूसरे, मिशन इंटर कॉलेज के करन कुवार्बी तीसरे, इंटर कॉलेज खिरखेत के पंकज बिष्ट चौथे और माउंट सिनाय के आशीष अधिकारी पांचवें स्थान पर रहे।
बालिका वर्ग में जीजीआईसी ताड़ीखेत की प्रियंका पांडे पहले, जीजीआईसी रानीखेत संगीता किरौला दूसरे, जीजीआईसी ताड़ीखेत राधा अधिकारी तीसरे, इसी विद्यालय की हिमानी अधिकारी चौथे और जीजीआईसी रानीखेत की अनीता अधिकारी पांचवें स्थान पर रहीं। प्रतियोगिता का संपन्न कराने में अजय प्रताप, गेंदन लाल, मनमोहन देव, सैम स्मिथ, अजय चंद आदि ने सहयोग किया।