{"_id":"5c471a25bdec22736934b107","slug":"for-the-first-time-in-this-season-with-heavy-rain-snowfall","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस सीजन में पहली बार अच्छी बारिश के साथ ही हुई जमकर बर्फबारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इस सीजन में पहली बार अच्छी बारिश के साथ ही हुई जमकर बर्फबारी
Tue, 22 Jan 2019 10:50 PM IST
Almora desk
अमर उजाला ब्यूरो अल्मोड़ा।
अमर उजाला ब्यूरो अल्मोड़ा।
Published by: Almora desk
Updated Tue, 22 Jan 2019 10:50 PM IST
विज्ञापन
अल्मोड़ा के बिनसर में पड़ी बर्फ।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा और आसपास के क्षेत्रों में सोमवार रात से मंगलवार दोपहर तक लगातार रुक-रुककर बारिश होती रही। अल्मोड़ा में दोपहर तक 25 मिमी बारिश रिकार्ड की गई। साथ ही जिले के ऊंचाई वाले सभी इलाकों में भारी बर्फबारी हुई है। अल्मोड़ा के निकट कसारदेवी में भी इस मौसम का पहला हिमपात हुआ।
विज्ञापन
इसके अलावा बिनसर, जागेश्वर, वृद्ध जागेश्वर, धौलछीना, लमगड़ा, शहरफाटक, जलना, पहाड़पानी, स्याहीदेवी, पौधार सहित तमाम इलाकों में बर्फबारी हुई है। हिमपात की जानकारी मिलने के बाद कई लोग कसारदेवी और आसपास के इलाकों में पहुंच गए और उन्होंने बर्फबारी का आनंद लिया। इधर अल्मोड़ा नगर क्षेत्र में फिलहाल बर्फबारी नहीं हुई है। लोगों को उम्मीद है कि अगले कुछ घंटों में नगर इलाके में भी हिमपात हो सकता है। सोमेश्वर क्षेत्र के दुर्गड़िया, भटकोट, बड़फैल, जयंती के पहाड़ियों में बर्फबारी हुई है।
विज्ञापन