फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   For Hindi Day in Almora

राष्ट्रीय एकीकरण के लिए हिंदी का संरक्षण जरूरी: प्रो. शर्मा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 22 Sep 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
For Hindi Day in Almora
अल्मोड़ा। एसएसजे विश्वविद्यालय अल्मोड़ा में मंगलवार को आजादी का अमृत महोत्सव पर ‘राष्ट्रीय एकीकरण एवं हिंदी’ विषय पर गोष्ठी आयोजित की गई। मुख्य अतिथि महात्मा गांधी केंद्रीय विवि मोतिहारी (बिहार) के कुलपति प्रो. संजीव शर्मा ने हिंदी भाषा के संरक्षण पर जोर दिया। उन्होंने कुलपति प्रो.एनएस भंडारी के साथ मिलकर अकादमिक गतिविधियों के लिए एमओयू हस्ताक्षर भी किया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि कुलपति प्रो. शर्मा, कुलपति प्रो. भंडारी, प्रो. डीएस पोखरिया और प्रो. दिवा भट्ट ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मुख्य अतिथि प्रो. शर्मा ने कहा कि हिंदी ने देश के एकीकरण पर कार्य किया है। हिंदी भाषा का प्रयोग भौतिक, रसायन जैसे अन्य विभागों में पहुंचेगा तब ही हिंदी की सफलता मानी जाएगी। कुलपति प्रो. भंडारी ने भी विलुप्त होती हिंदी भाषा के संरक्षण की जरूरत पर जोर दिया।
विज्ञापन

इसके बाद एसएसजे विवि और महात्मा गांधी केंद्रीय विवि मोतिहारी (बिहार) के बीच मेमोरेंडम ऑफ अंडरस्टेंडिंग सेरेमनी कार्यक्रम के तहत शोध अध्ययन को बढ़ावा दिए जाने, शैक्षिक गतिविधियों को बढ़ावा देने, स्टूडेंट एक्सचेंज कार्यक्रमों आदि के संचालन के लिए दोनों कुलपति ने एमओयू में हस्ताक्षर किए गए। संचालन हिंदी विभाग से डॉ. प्रीति आर्या और डॉ. गीता खोलिया ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां प्रो. जगत सिंह बिष्ट, ओएसडी डॉ. डीएस बिष्ट, अधिष्ठाता प्रशासन प्रो. प्रवीण सिंह बिष्ट, प्रो. जीसी साह, प्रो. शेखर जोशी, प्रो. केसी जोशी, डीएसडब्लू प्रो. इला साह, प्रॉक्टर डॉ. मुकेश सामंत, प्रो. विजया रानी ढौडियाल, प्रो. एके पंत आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed