{"_id":"9f8d59f4eb43b9bdcab460e116dc0059","slug":"food-and-craft-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अगले साल ही शुरू होगा फूड एंड क्राफ्ट इंस्टीट्यूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अगले साल ही शुरू होगा फूड एंड क्राफ्ट इंस्टीट्यूट
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
Updated Tue, 29 Dec 2015 10:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पर्यटन और होटल इंडस्ट्री को बढ़ावा देने के लिए अल्मोड़ा में 5.98 करोड़ से निर्माणाधीन फूड एंड क्राफ्ट इंस्टीट्यूट (एफसीआई) भवन का काम इस साल भी पूरा नहीं हो सका है जबकि यह कार्य अगस्त में पूरा हो जाना चाहिए था। जिस गति से काम चल रहा है एफसीआई में प्रशिक्षण शुरू होने में अभी एक साल से अधिक का समय लग सकता है। अगर तेजी से काम हुआ तो 2016 में यह संस्थान शुरू हो सकेगा।
केंद्र सरकार ने 2009 में अल्मोड़ा में फूड एंड क्राफ्ट इंस्टीट्यूट को मंजूरी दी। पर्यटन विभाग ने भवाली मार्ग पर लोधिया के समीप देवली-बर्शिमी मे भूमि का चयन किया। वन भूमि की स्वीकृति समेत अन्य औपचारिकता पूरी होने के बाद पर्यटन विभाग के नाम पर 1.304 हेक्टेयर (65 नाली) भूमि हस्तांतरित हुई। शासन ने एफसीआई के भवन निर्माण के लिए उत्तराखंड राज्य अवस्थापना विकास निगम को निर्माण एजेंसी के तौर पर नामित किया। मार्च 2013 में भवन निर्माण के लिए निविदाएं आमंत्रित की गईं। जून 2013 में एफसीआई भवन का निर्माण कार्य शुरू हुआ। 5.98 करोड़ लागत के इस कार्य को अगस्त 2015 में पूरा हो जाना चाहिए था, लेकिन चार माह अधिक समय बीत जाने के बाद भी काम अधूरा है। एफसीआई के भवन निर्माण में अब तक करीब चार करोड़ रुपये खर्च हो चुके हैं।
यदि यह संस्थान बन जाता है तो क्षेत्र में होटल और पर्यटन उद्योग को बढ़ावा मिलेगा। साथ ही इस उच्च तकनीकी संस्थान से प्रशिक्षण लेने के बाद युवा देश और विदेश में रोजगार कर सकेंगे, लेकिन समय पर काम पूरा नहीं होने से युवाओं को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है। इधर विभाग के अवर अभियंता गणेश आर्या ने बताया कि फिनिशिंग, प्लास्टर, चहारदीवारी, पेंटिंग आदि कार्य होने शेष हैं। शुरुआत में 2013 की बरसात में आपदा के चलते काम में विलंब हुआ। अगस्त 2016 तक कार्य पूरा कर लिया जाएगा। निर्माण कंपनी को कार्य जल्द पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।