फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Flywheel jam against 26-year-old road, sued 26

खस्ताहाल सड़क के खिलाफ चक्का जाम, 26 पर मुकदमा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 24 Aug 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
Flywheel jam against 26-year-old road, sued 26
अल्मोड़ा के एनटीडी में सड़क में जाम करने वालों को गिरफ्तार कर ले जाती पुलिस। - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। नगर समेत आसपास की सड़कों को दुरुस्त करने की मांग को लेकर कांग्रेस नेता पूर्व दर्जा मंत्री बिट्टू कर्नाटक के नेतृत्व में लोगों ने सोमवार को एनटीडी चौराहे पर डेढ़ घंटे चक्काजाम किया। समझाने के बाद भी जब प्रदर्शनकारी नहीं माने तो पुलिस ने कर्नाटक समेत 34 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच धक्का मुक्की भी हुई, जिसमें पूर्व जिला पंचायत सदस्य भावना अधिकारी के सिर पर हल्की चोट पहुंची है। देर शाम पुलिस ने पूर्व दर्जा राज्यमंत्री बिट्टू कर्नाटक समेत कुल 26 लोगों केे खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

सोमवार को सुबह 11 बजे पूर्व दर्जा मंत्री बिट्टू कर्नाटक के नेतृत्व में खस्ताहाल सड़क को लेकर एनटीडी चौराहे पर सड़क में जाम लगा दिया। सूचना मिलने पर तहसीलदार संजय कुमार, लोनिवि प्रांतीय खंड के ईई विजय कुमार, निर्माण खंड के एई संजय नयाल समेत एनएच के अधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने प्रदर्शनकारियों को शीघ्र सड़कें दुरुस्त करने का भरोसा दिलाया लेकिन प्रदर्शनकारी नहीं माने। जाम नहीं खोलने पर दोपहर 12:30 बजे पुलिस कर्नाटक समेत 34 लोगों को गिरफ्तारकर पुलिस लाइन ले गई। हालांकि शाम को निजी मुचलके पर सभी को रिहा कर दिया गया। प्रदर्शनकारियों ने चेताया है कि यदि 15 दिन में अल्मोड़ा और आसपास के इलाकों की सड़कों की दशा नहीं सुधरी तो विभागीय अधिकारियों के कार्यालयों के भीतर आमरण अनशन शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed