{"_id":"5766ddde4f1c1bd24d11bf61","slug":"flsima-dumper-crashed-in","type":"story","status":"publish","title_hn":"फलसीमा में डंपर दुर्घटनाग्रस्त ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फलसीमा में डंपर दुर्घटनाग्रस्त
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
Updated Sun, 19 Jun 2016 11:31 PM IST
विज्ञापन
अल्मोड़ा में यहीं से गिरा कैंटर
- फोटो : अमर उजाला
अल्मोड़ा। धारानौला-पिथौरागढ़ मार्ग में फलसीमा के पास डंपर बैक करने के दौरान दुर्घटनाग्रस्त होकर करीब तीन सौ मीटर खाई में जा गिरा। चालक ने कूदकर जान बचाई। दुर्घटनाग्रस्त डंपर के परखचे उड़ गए। डंपर (यूए-04-बी-5497) को लेकर चालक विनोद कुमार रविवार सुबह करीब 7:15 बजे धारानौला से फलसीमा की ओर गया।
विज्ञापन
फलसीमा के पास चालक डंपर को बैक करने लगा। डंपर इस दौरान सड़क किनारे मिट्टी और कूड़े में धंसने लगा। चालक ने कूदकर जान बचाई। डंपर करीब तीन सौ मीटर नीचे गहरी खाई में जा गिरा। डंपर के परखचे उड़ गए हैं। ब्यूरो
विज्ञापन