{"_id":"5cc88c60bdec2207801a4f89","slug":"flooding-fire-in-forests-of-salt-block-forest-estate-ash","type":"story","status":"publish","title_hn":"सल्ट ब्लाक के जंगलों में भड़की आग, वन संपदा राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सल्ट ब्लाक के जंगलों में भड़की आग, वन संपदा राख
Tue, 30 Apr 2019 11:26 PM IST
दीपक नेगी
almora
almora
Published by: दीपक नेगी
Updated Tue, 30 Apr 2019 11:26 PM IST
विज्ञापन
मौलेखाल के जंगल में लगी आग।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गर्मी बढ़ने के साथ जंगलों में आग की घटनाएं बढ़ने लगी हैं। सल्ट विकासखंड के एक दर्जन से अधिक जंगल पिछले दो दिनों से धधक रहे हैं। जंगलों में आग लगने से वन संपदा को भारी नुकसान पहुंचा है। मंगलवार देर शाम तक जंगलों में लगी आग पर काबू नहीं पाया जा सका है।
विज्ञापन
सल्ट ब्लॉक मौलेखाल, डहला, औलेत, धार, मन्हैत, डबरा, सकणना, कालीगांव, विनौला, खुमाड़ आदि गांवों के जंगलों में दो दिनों से आग भड़की है। आग से अब तक जंगलों में कई पेड़-पौधे और जीव-जंतु नष्ट हो गए हैं और बहुमूल्य वन संपदा को भारी नुकसान पहुंचा है। जंगलों की आग से क्षेत्र में चारों तरफ धुंध छाई हुई है। लोगों का कहना है कि वन विभाग के अधिकारी आग पर काबू पाने के लिए ठोस कदम नहीं उठा रहे हैं और पर्याप्त संख्या में कर्मचारी और मजदूर भी तैनात नहीं हैं।
विज्ञापन