फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Flag March

सुरक्षित मतदान के लिए पुलिस ने किया फ्लैग मार्च

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jan 2022 12:07 AM IST
विज्ञापन
Flag March
सोमेश्वर में फ्लैग मार्च करती पुलिस और एसएसबी - फोटो : ALMORA
सोमेश्वर/भिकियासैण/भतरौंजखान। (अल्मोड़ा)। आगामी विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए शनिवार को पुलिस और एएसबी के जवानों ने सोमेश्वर क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकाला। इस दौरान थाना प्रभारी अजेंद्र प्रसाद ने लोगों से अपील निष्पक्ष और निडर होकर मतदान करने की अपील की। उनका कहना था कि पुलिस पूरी तरह जनता की सुरक्षा के लिए तैयार है। मतदाता किसी के दवाब में आकर या डर कर मतदान न करें। क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाने के लिए सभी लोग आचार संहिता का पालन करें साथ ही कोविड नियमों का भी पालन कर खुद के साथ ही दूसरों को भी सुरक्षित रखें। फ्लैग मार्च में प्रशासन की टीम भी शामिल रही। इधर, भिकियासैण में भी शनिवार को पुलिस और सुरक्षा बल के जवानों ने फ्लैग मार्च निकाला। इस दौरान कोविड नियमों का भी पूरी तरह से पालन किया गया। पुलिस ने लोगों से निष्पक्ष होकर मतदान करने की अपील की साथ ही किसी भी मतदान के लिए डर से किसी के दबाव में न आने को भी कहा। इधर, भतरौंजखान में आईटीबीपी के जवानों ने आगामी विधानसभा चुनाव में शांति व्यवस्था बनाने के लिए शनिवार को नगर में फ्लैग मार्च किया। वहां पर थानाध्यक्ष अनीश अहमद आदि थे। संवाद
विज्ञापन

पुलिस और आईटीबीपी के जवानों ने किया फ्लैग मार्च
कपकोट/बागेश्वर। विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्वक संपन्न कराने को लेकर कपकोट पुलिस और आईटीबीपी के जवानों ने नगर क्षेत्र में फ्लैग मार्च किया। इस दौरान लोगों से आदर्श आचार संहिता और धारा 144 के नियमों का पालन करने की अपील की गई। बिना किसी भय और प्रलोभन के आगामी विधानसभा चुनाव में मतदान करने के लिए प्रेरित किया गया।
विज्ञापन

सीओ शिवराज सिंह राणा के नेतृत्व में पुलिस और आईटीबीपी की संयुक्त टीम ने डिग्री कॉलेज कपकोट से फ्लैग मार्च शुरू किया। जवानों ने असों, हिचौड़ी, कपकोट ब्लॉक, पुल बाजार, कपकोट बाजार, भराड़ी, रीठाबगड़ तक मार्च किया। इस दौरान लोगों से मास्क का नियमित प्रयोग करने, सामाजिक दूरी का पालन करने और हाथों को बार-बार साफ करने के लिए भी प्रेरित किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

सात उपद्रवियों का पाबंदी मुचलका भरा है।
रानीखेत/द्वाराहाट। विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए रानीखेत पुलिस सतर्क है। द्वाराहाट पुलिस ने 7 उपद्रवियों के खिलाफ पाबंदी मुचलका भरा है। वहीं, शराब पीकर उत्पात मचाने वाले एक व्यक्ति के खिलाफ धारा 81 पुलिस एक्ट में कार्रवाई की गई है। कोविड नियमों का उल्लंघन करने पर 17 लोगों के खिलाफ महामारी अधिनियम के तहत कार्रवाई कर संयोजन शुल्क वसूला। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed