फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Five year old misdeed raped in Someshwar

Uttarakhand News: सोमेश्वर में पांच साल की बच्ची से दुष्कर्म, पड़ोसी किशोर पर लगा आरोप; जांच में जुटी पुलिस

Tue, 08 Oct 2024 02:22 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, अल्मोड़ा
अमर उजाला नेटवर्क, अल्मोड़ा Published by: हीरा मेहरा Updated Tue, 08 Oct 2024 02:22 PM IST
सार

अल्मोड़ा जिले के सोमेश्वर क्षेत्र में एक युवक पर पांच साल की बच्ची से दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
Five year old misdeed raped in Someshwar
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

सोमेश्वर थाना क्षेत्र के एक किशोर पर पांच साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाया गया है। घटना का पता तीन दिन बाद चला तब सामने आई जब तबीयत बिगड़ने पर मंगलवार सुबह परिजन बच्ची को लेकर जिला चिकित्सालय पहुंचे। बालिका का मेडिकल परीक्षण कराने के बाद पुलिस ने किशोर को संरक्षण में लेकर पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन

सीओ विमल प्रसाद ने बताया कि सोमेश्वर थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाले एक परिवार के सदस्य मंगलवार सुबह अपनी पांच साल की बेटी को जिला चिकित्सालय लेकर पहुंचे और बच्ची की तबीयत खराब होने की बात कही। पूछताछ करने पर पता चला कि मामला दुष्कर्म और छेड़छाड़ से जुड़ा है तो अस्पताल की ओर से अल्मोड़ा कोतवाली पुलिस को सूचना दी गई।

विज्ञापन

मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों को बालिका के परिजनों ने बताया कि रविवार शाम को बच्ची खेत की ओर गई थी जहां पड़ोस में रहने वाले एक किशोर ने उसके साथ दुष्कर्म किया। मामले की जानकारी पर एसएसपी देवेंद्र पींचा और सीओ विमल प्रसाद ने भी अस्पताल पहुंचकर पीड़िता के परिवार से वार्ता की।

विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ ने बताया कि आरोपी नाबालिग हैं। पीड़िता और आरोपी दोनों का मेडिकल परीक्षण करने के बाद पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी को पुलिस संरक्षण में लेकर पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed