फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Five to announce indefinite strike

पांच से अनिश्चितकालीन हड़ताल का ऐलान

Tue, 04 Aug 2015 01:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/अल्मोड़ा।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/अल्मोड़ा। Updated Tue, 04 Aug 2015 01:26 AM IST
विज्ञापन

संविदा कर्मचारियों को रिक्त पदों के सापेक्ष नियमितीकरण करने समेत अन्य मांगें पूरी नहीं होने से नाराज एसएसजे परिसर के शिक्षणेतर कर्मचारियों  ने सोमवार को परिसर में धरना दिया। उन्होंने विवि प्रशासन के खिलाफ  नारेबाजी कर विरोध जताया।

विज्ञापन


एसएसजे परिसर के शिक्षणेतर कर्मचारी संघ के आह्वान पर परिसर के शिक्षणेतर कर्मचारियों ने विभिन्न मांगों को लेकर परिसर में धरना दिया। धरना स्थल पर हुई सभा में वक्ताओं ने स्टाफिंग  पैटर्न लागू करने, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को प्रोन्नति देने की मांग की।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि शासनादेशानुसार संविदा कर्मचारियों का रिक्त पदों के सापेक्ष नियमितीकरण किया जाए। उन्होंने कहा कि जब तक मांगें पूरी नहीं  होंगी तब तक आंदोलन जारी रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


 उन्होंने कहा कि यदि चार अगस्त तक  मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो कर्मचारी पांच अगस्त से  अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे। सभा की अध्यक्षता चंदन सिंह नेगी और संचालन हेम चंद्र पांडे ने किया।


 इस मौके पर जीवन चंद्र उपाध्याय, राजेंद्र सिंह मेहता, राजेंद्र सिंह राणा, रमेश चंद्र तिवारी, शेर सिंह  बघरी, अनूप कुमार तिवारी, हरिकिशन राम, विपिन चंद्र जोशी, गीता रावत, चंपा  तिवारी, अनीता नयाल, विमला भाकुनी, देवेंद्र पोखरिया, सुरेश खेतवाल, हरीश बिष्ट, प्रेम सिंह लटवाल, नंदन सिंह जड़ौत, पूरन सिंह कनवाल, त्रिलोक सिंह  बिष्ट, अनूप तिवारी, रमेश तिवारी, नीरज भट्ट, श्याम मन्नु भट्ट, कैलाश  छिमवाल, देवेंद्र सिंह धामी, युगल चंद्र पांडे, राजेंद्र सिंह बगड़वाल, प्रेम सिंह मेर, रमेश चंद्र आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed