{"_id":"5978c6404f1c1bb20b8b45e0","slug":"five-sent-to-jail-for-killing-fish-fish-stirred-in-the-village","type":"story","status":"publish","title_hn":"गूंच मछली मारने के आरोप में पांच को जेल भेजा, गांव में मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गूंच मछली मारने के आरोप में पांच को जेल भेजा, गांव में मचा हड़कंप
अल्मोड़ा़, अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 26 Jul 2017 10:12 PM IST
विज्ञापन
मछली मारने के आरोप में पकड़े गए लोग।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सल्ट के इनलौ गांव के नजदीक रामगंगा नदी में बड़ी (गूंच) मछली पकड़े जाने के बाद वन विभाग की टीम ने मंगलवार रात पांच लोगों को वन्य जीव संरक्षण अधिनियम 1972 की धारा 9, 39 और 51 के तहत गिरफ्तार करके बुधवार को अल्मोड़ा स्थित सीजेएम की अदालत में पेश किया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। मछली पकड़ने के मामले में पांच लोगों की गिरफ्तारी के बाद पूरे गांव में हड़कंप मचा हुआ और ग्रामीण काफी भयभीत हैं।
विज्ञापन
मंगलवार रात वन विभाग की टीम ने मछली पकड़ने के मामले में इनलौ गांव के पांच ग्रामीणों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। एसडीओ चंदन गिरि गोस्वामी ने बताया कि पकड़े गए ग्रामीणों में इनलो गांव के गणेश राम पुत्र बचीराम, जीत राम पुत्र धनराम, लाले राम पुत्र धनराम, सुरेश राम पुत्र उदय राम और जगदीश राम के नाम शामिल हैं। इनके पास मछली को काटने के दो औजार दरांती, चाकू और एक डंडा भी बरामद हुआ है।
विज्ञापन
बुधवार को सभी आरोपियों को सीजेएम कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। मालूम हो कि सोमवार को सल्ट में मानिला के पास रामगंगा नदी में ग्रामीणों ने एक क्विंटल से अधिक वजन की मछली पकड़कर मार डाली थी। ग्रामीणों ने इसके मांस को कुछ गांव में बांटा और कुछ हिस्सा बाजार में बेच दिया था। इस मामले में शासन स्तर से भी जांच के आदेश दिए गए हैं। प्रभागीय वनाधिकारी आरएस प्रजापति ने बताया कि मछली मारने के मामले में फिलहाल पांच ग्रामीणों को पकड़ा गया है। जांच जारी है और इसमें कुछ और लोग भी शामिल पाए गए तो उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। ग्रामीणों को भय है कि मछली का मांस खाने वाले अन्य लोगों पर भी गाज गिर सकती है।
विज्ञापन