{"_id":"5ad23c954f1c1ba67f8b489b","slug":"five-liters-in-one-liter-two-glasses-will-get-a-glass-of-pure-water","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच रुपये में एक लीटर, दो रुपये में एक गिलास मिलेगा शुद्ध पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच रुपये में एक लीटर, दो रुपये में एक गिलास मिलेगा शुद्ध पानी
अमर उजाला ब्यूरो अल्मोड़ा।
Updated Sat, 14 Apr 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
पानी
- फोटो : getty
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गर्मियों में पर्यटकों और अल्मोड़ावासियों को वॉटर एटीएम से काफी कम दाम पर आरओ का पानी मिलेगा। स्वागत की छत पर वाटर एटीएम का भवन बनकर तैयार हो चुका है और मशीनें भी लग चुकी हैं। दस दिन में वाटर एटीएम शुरू हो जाएगा। पांच रुपये का सिक्का डालने पर एक लीटर और दो रुपये में एक गिलास पानी निकलेगा। वॉटर एटीएम को एक साल तक नेचुरल रिसर्च संस्था संचालित करेगी।
विज्ञापन
बीते वर्ष तत्कालीन डीएम सविन बंसल की पहल पर नगर में वॉटर एटीएम लगाने की कवायद शुरू की गई थी। नेचुरल रिसर्च संस्था के प्रोजेक्ट को हरी झंडी देते हुए बंसल ने वाटर एटीएम लगाने के लिए नवाचार निधि से धनराशि मंजूर की थी।
विज्ञापन
पालिका परिषद ने इसके लिए स्वागत की छत पर स्थान उपलब्ध कराया है, लेकिन कार्यदायी संस्थान आरईएस की लेटलतीफी के चलते वाटर एटीएम का निर्माण समय पर पूरा नहीं हो सका। इधर, वाटर एटीएम के लिए कमरा तैयार होने के बाद मशीनें भी लग गई हैं। नेचुरल रिसर्च संस्था के संयोजक मनोज पांडे ने बताया कि काम अंतिम चरण में चल रहा है। वाटर एटीएम में लगी मशीन से प्रति घंटे 250 ली. शुद्ध पानी मिलेगा।
विज्ञापन