{"_id":"646668eb32429689190a4dbe","slug":"five-lakh-rupees-will-be-given-for-someshwar-degree-college-almora-news-c-8-1-143738-2023-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: सोमेश्वर डिग्री कॉलेज के लिए मिलेंगे पांच लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: सोमेश्वर डिग्री कॉलेज के लिए मिलेंगे पांच लाख रुपये
Thu, 18 May 2023 11:35 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Thu, 18 May 2023 11:35 PM IST
विज्ञापन
सोमेश्वर महाविद्यालय में निरीक्षण करते संयुक्त निदेशक उच्च शिक्षा डॉ. आनंद सिंह उनियाल। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोमेश्वर (अल्मोडा)। सोमेश्वर महाविद्यालय में सुविधाओं के विस्तार के लिए पांच लाख रुपये मिलेंगे, यह बात संयुक्त निदेशक उच्च शिक्षा डॉ. आनंद सिंह उनियाल ने निरीक्षण के दौरान कही। उन्होंने व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया। इस दौरान विद्यार्थियों ने स्नातक स्तर पर राजनीतिक विज्ञान और कंप्यूटर साइंस विषय संचालित करने के लिए ज्ञापन सौंपा।
बृहस्पतिवार को संयुक्त निदेशक उच्च शिक्षा डॉ. उनियाल ने महाविद्यालय में प्राध्यापकों के साथ बैठक की। कहा काॅलेज में शिक्षा व्यवस्थाओं के साथ ही सुविधाओं को मजबूत करना होगा। विद्यार्थियों ने छात्रसंघ अध्यक्ष राजेंद्र सिंह कैड़ा के नेतृत्व में महाविद्यालय में सुविधाओं के लिए एक ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर प्राचार्य डॉ. हेमा प्रसाद, डॉ. जगदीश प्रसाद, डॉ. सीपी वर्मा, डॉ. संजू, डॉ. राकेश पांडे, डॉ. प्राची, डॉ. आंचल, डॉ. विवेक आदि मौजूद रहे।
भाषण प्रतियोगिता में कुमकुम ने मारी बाजी
सोमेश्वर। महाविद्यालय में जी-20 के तहत भ्रष्टाचार मुक्त भारत विषय पर निबंध, वाद-विवाद, पोस्टर प्रतियोगिता हुईं। निबंध प्रतियोगिता में पूजा बिष्ट, पोस्टर में सौरभ कुमार, भाषण में कुमकुम भंडारी ने पहला स्थान पाकर बाजी मारी। विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन हिमाद्री और डॉ. विवेक कुमार आर्य ने किया। इस मौके पर डॉ. जगदीश प्रसाद, डॉ. सीपी वर्मा, डॉ. राकेश पांडेय, डॉ. रजनीश कुमार आदि मौजूद रहे।