{"_id":"5717b30b4f1c1ba7448b4716","slug":"fish-dead-due-to-bleaching","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिरोड़ी तालाब में ब्लीचिंग डालकर मछलियां मारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिरोड़ी तालाब में ब्लीचिंग डालकर मछलियां मारी
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
Updated Wed, 20 Apr 2016 10:19 PM IST
विज्ञापन
ब्लीचिंग पाउडर से मारी गईं मछलियां।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तहसील क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत भवरी के प्राचीन देवी मंदिर के समीप बिरोड़ी तालाब में तीन लोगों ने रात में ब्लीचिंग पाउडर डालकर करीब चार क्विंटल मछलियां मार दीं। भवरी की प्रधान और ग्रामीणों ने टाना सजोली निवासी दो भाइयों समेत तीन लोगों के खिलाफ सोमेश्वर थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन
ग्राम पंचायत भवरी में प्राचीन देवी मंदिर के समीप कोसी नदी में बिरोड़ी तालाब है। इस तालाब में काफी संख्या में मछलियां हैं। ग्रामीणों ने इस तालाब की मछलियां देवी को समर्पित कर रखी हैं। सालों से इस तालाब में मछलियां पल रही हैं। कोई भी इस तालाब में मछलियों शिकार नहीं करता था।
विज्ञापन
भंवरी के ग्रामीणों का आरोप है कि टाना सजोली गांव के दो भाइयों समेत तीन लोगों ने मंगलवार रात बिरोड़ी तालाब में ब्लीचिंग पाउडर डाल दिया। तालाब में पल रही मछलियां मर गई हैं। काफी संख्या में मरी मछलियों का वजन करीब चार क्विंटल है। देवी मंदिर में मछलियों के मारे जाने की सूचना मिलने पर ग्रामीणों में आक्रोश है। भवरी की प्रधान शोभा देवी, युवक मंगल दल अध्यक्ष गिरीश भंडारी के नेतृत्व में आज काफी संख्या में ग्रामीण सोमेश्वर थाने पहुंचे और उन्होंने टाना सजोली निवासी दो भाइयों समेत तीन लोगों के खिलाफ थाने में तहरीर देकर ब्लीचिंग
विज्ञापन
पाउडर डालकर तालाब की मछलियां मारने का आरोप लगाया है। उन्होंने पुलिस से तीनों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। थाने पहुंचे ग्रामीणों में युवक मंगल दल उपाध्यक्ष विनोद, कोषाध्यक्ष यशपाल सिंह, सचिव राकेश नयाल, भूपेंद्र सिंह, कमल सिंह, संतोष सिंह, नीरज भंडारी, राकेश भंडारी, योगेश नयाल, प्रदीप भंडारी, सुंदर सिंह नेगी, चंदन भंडारी, संजय सिंह, धीरज बिष्ट आदि शामिल थे। इधर थानाध्यक्ष केआर आर्या ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।