फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   First walk-start hospital begins

जिले का पहला चलता-फिरता अस्पताल शुरू

Mon, 11 Mar 2019 12:39 AM IST
दीपक नेगी ब्यूरो/अमर उजाला/अल्मोड़ा।
ब्यूरो/अमर उजाला/अल्मोड़ा। Published by: दीपक नेगी Updated Mon, 11 Mar 2019 12:39 AM IST
विज्ञापन
First walk-start hospital begins
मोबाइल वैन को रवाना करते विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान। - फोटो : अमर उजाला
अल्मोड़ा में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के अंतर्गत पेथोलॉजी से लैस चलता-फिरता अस्पताल (मोबाइल मेडिकल 
विज्ञापन

यूनिट) रविवार से काम करने लगा है। क्षेत्रीय विधायक और विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान ने हवालबाग ब्लॉक के रमणा गांव में हरी झंडी दिखाकर इसका लोकार्पण किया। पहला कैंप रमणा गांव में ही किया गया।

मोबाइल मेडिकल यूनिट का शुभारंभ करते हुए विधायक और विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के लोगों के लिए यह वरदान साबित होगी। खास तौर पर जिन गांवों में स्वास्थ्य सुविधाएं अच्छी नहीं हैं, उस क्षेत्र के लोगों को इस चलते-फिरते अस्पताल का फायदा मिलेगा। उन्होंने कहा कि मोबाइल मेडिकल यूनिट में पेथोलॉजी भी उपलब्ध है। जिसमें रक्त की जांच के अलावा ईसीजी की सुविधा भी मिलेगी। सीएमओ डॉ. विनीता साह ने कहा कि मोबाइल मेडिकल यूनिट का ग्रामीण अंचल के लोगों को लाभ मिलेगा। एनएचएम के कार्यक्रम प्रबंधक दीपक भट्ट ने बताया कि मोबाइल मेडिकल यूनिट में एमबीबीएस डॉक्टर, एक फार्मासिस्ट, एक एएनएम और एक लैब तकनीशियन भी तैनात हैं। पहले दिन रविवार को मोबाइल मेडिकल 
विज्ञापन


यूनिट के जरिये हवालबाग ब्लॉक के रमणा गांव में लोगों का इलाज किया गया। उन्होंने बताया कि यह वैन माह में 22 दिन विभिन्न इलाकों में जाकर रोगियों का इलाज करेगी। खास तौर पर जिन इलाकों में पेथोलॉजी नहीं है उन जगहों को प्राथमिकता दी जाएगी। सोमवार को यह वैन पीएचसी शीतलाखेत में उपलब्ध रहेगी। इस मौके पर उक्त लोगों के अलावा डॉ.एके सिंह, रवि रौतेला आदि मौजूद थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed