{"_id":"61f6df99350559597a262cc5","slug":"first-time-voters-almora-news-hld452336310","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहली बार मतदान को लेकर युवा जोश और उत्साह से लबरेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहली बार मतदान को लेकर युवा जोश और उत्साह से लबरेज
विज्ञापन
लोकेश सिंह
- फोटो : ALMORA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। विधानसभा चुनाव में मतदान की तिथि नजदीक आते ही पहली बार मतदान करने जा रहे युवा मतदाताओं में उत्साह है। युवाओं का कहना है कि बेरोजगारी, शिक्षा, स्वास्थ्य समेत अन्य समस्याओं से लोगों को आए दिन जूझना पड़ता है। उन्होंने कहा कि वह ऐसा जनप्रतिनिधि चुनेंगे जो जनता की समस्याओं का समाधान करने वाला हो। साथ ही जो हमारी पहुंच में हो।
युवाओं ने कहा कि बेरोजगारी सबसे बड़ी समस्या है। शिक्षा के बावजूद भी रोजगार की तलाश में भटकना पड़ता है। यदि जनप्रतिनिधि रोजगार के मामले में ठोस नीति बनाते तो कुछ हद तक बेरोजगारी कम हो सकती है। उन्होंने कहा कि गांवों में रोजगार के कोई साधन नहीं है। यदि कोई स्वरोजगार भी करना चाहता है तो बंदर, सुअर भारी क्षति पहुंचाते हैं। शिक्षा व्यवस्था में भी सुधार की जरूरत है। खासकर गांवों में स्कूलों की स्थिति अच्छी नहीं हैं। लोग बेहतर शिक्षा प्राप्त करने के लिए गांव से पलायन कर रहे हैं। गांव में पानी की किल्लत भी बनी रहती है। अस्पतालों की स्थिति भी काफी खराब है। डॉक्टरों की कमी के कारण लोगों को तमाम तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। विधानसभा चुनाव में पहली बार मतदान करने जा रहे युवाओं का कहना है कि उन्हें विकास और जनता की समस्याओं का समाधान करने वाला जन प्रतिनिधि चुनेेंगे।
पहली बार मतदान करूंगा। मन में काफी उत्साह है। उसी प्रत्याशी को अपना प्रतिनिधि चुनेंगे जो जनता की समस्याओं का समाधान करने में सक्षम हो। जनप्रतिनिधियों को चुनाव के वक्त किए वादे पूरा करने चाहिए।
विज्ञापन
- प्रियांशु डालाकोटी, अल्मोड़ा
आज बेरोजगारी सबसे बड़ी समस्या बन गई है। राज्य गठन के बाद कई सरकारे आई और गई लेकिन किसी ने भी बेरोजगारी से निपटने के लिए ठोस कार्य योजना नहीं बनाई। सरकार और जनप्रतिनिधि की जिम्मेदारी है कि युवाओं को रोजगार दिलाएं।
- लोकेश सिंह, अल्मोड़ा

प्रियांशु डालाकोटी- फोटो : ALMORA