{"_id":"6756cdec85319334140147b5","slug":"first-snowfall-of-the-year-in-ranikhet-2024-12-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand Snowfall: रानीखेत में साल की पहली बर्फबारी, सफेद चादर से ढकी पहाड़ियां; लोगों के खिल उठे चेहरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand Snowfall: रानीखेत में साल की पहली बर्फबारी, सफेद चादर से ढकी पहाड़ियां; लोगों के खिल उठे चेहरे
Mon, 09 Dec 2024 04:31 PM IST
हीरा मेहरा
अमर उजाला नेटवर्क, रानीखेत
अमर उजाला नेटवर्क, रानीखेत
Published by: हीरा मेहरा
Updated Mon, 09 Dec 2024 04:31 PM IST
सार
रानीखेत के ऊंचाई वाले चौबटिया क्षेत्र में सोमवार की दोपहर को मौसम ने करवट ली और हिमपात हुआ। ऊंची पहाड़ियां बर्फ की सफेद चादर में लिपट गईं, जिससे क्षेत्र का नजारा बेहद मनोरम हो गया।
विज्ञापन
चौबटिया मे गिरी बर्फ
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पर्यटन नगरी रानीखेत के ऊंचाई वाले चौबटिया क्षेत्र में सोमवार की दोपहर को मौसम ने करवट ली और हिमपात हुआ। ऊंची पहाड़ियां बर्फ की सफेद चादर में लिपट गईं, जिससे क्षेत्र का नजारा बेहद मनोरम हो गया। बर्फबारी के कारण पूरे इलाके में शीतलहर तेज हो गई है, जिससे तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई। ठंड बढ़ने से स्थानीय लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है, लेकिन पर्यटकों के चेहरे खुशी से खिल उठे।
विज्ञापन
बर्फबारी का आनंद लेने के लिए दूर-दूर से आए पर्यटक इस अद्भुत नजारे का लुत्फ उठाते नजर आए। बच्चे, युवा और परिवार के लोग बर्फ में खेलते हुए और तस्वीरें लेते हुए देखे गए। बर्फबारी ने रानीखेत की खूबसूरती में चार चांद लगा दिए हैं।
विज्ञापन