{"_id":"675be9abe102e167b80a4590","slug":"first-case-of-triple-talaq-registered-in-almora-2024-12-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand News: अल्मोड़ा में तीन तलाक का पहला केस किया गया दर्ज, विवाहिता को कम दहेज का ताना देकर मारपीट की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand News: अल्मोड़ा में तीन तलाक का पहला केस किया गया दर्ज, विवाहिता को कम दहेज का ताना देकर मारपीट की
Fri, 13 Dec 2024 01:30 PM IST
हीरा मेहरा
अमर उजाला नेटवर्क, अल्मोड़ा
अमर उजाला नेटवर्क, अल्मोड़ा
Published by: हीरा मेहरा
Updated Fri, 13 Dec 2024 01:30 PM IST
सार
उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले से तीन तलाक का पहला केस सामने आया है। एक महिला ने अल्मोड़ा के महिला थाने में अपने शौहर और अन्य ससुराल वालों के खिलाफ तीन तलाक का मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एक महिला ने अल्मोड़ा के महिला थाने में अपने शौहर और अन्य ससुराल वालों के खिलाफ तीन तलाक का मुकदमा दर्ज कराया है। आरोपी पक्ष पिथौरागढ़ के रहने वाले है। जिले में तीन तलाक का यह पहला केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
शिकायतकर्ता सना जीशान निवासी बाड़ीबगीचा अल्मोड़ा ने तहरीर देकर बताया कि उसका विवाह नौ जुलाई 2017 को जीशान बख्श पुत्र हबीब बख्श निवासी सिमलगैर बाजार नगरपालिका चौक के पास पिथौरागढ़ के साथ मुस्लिम रीति रिवाज से हुआ था। आरोप है कि शादी के कुछ महीनों बाद ही उसे कम दहेज देने की बात कहकर सास ससुर ताने देने लगे। आरोप लगाया कि 26 नवंबर की रात में उसके पति ने उसे मौखिक रूप से तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया। 27 नवंबर को वह अपने मायके अल्मोड़ा आ गई।
विज्ञापन
आरोप है कि ससुर उसे व्हाट्सएप के माध्यम से प्रताड़ित कर रहे हैं। एसएसपी देवेंद्र पींचा ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ तीन तलाक सहित अन्य सक्षम धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जिले में तीन तलाक का यह पहला मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन