फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Firing Training

एनसीसी कैडेटो को सिखाए डीलक्स राइफल से फायरिंग के गुर

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 10 Oct 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
Firing Training
सर्वोदय इंटर कालेज जयंती में डीलक्स राइफल से फायरिंग की बारीकियां सीखता एक एनसीसी कैडेट। - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। 77 यूके बटालियन एनसीसी की ओर से सर्वोदय इंटर कालेज जयंती में आयोजित विशेष प्रशिक्षण के तहत आर्मी विंग एनसीसी के 51 कैडेटों को 22 डीलक्स राइफल से फायरिंग के गुर बताए गए। नायब सूबेदार केदार सिंह, बीएचएम बलवंत सिंह ने कैडेटों को फायरिंग की बारीकियां बताईं।
विज्ञापन

उन्होंने कैडेटों को एक गोली एक दुश्मन के तहत फायरिंग के प्रकार, हथियार को खोलना जोड़ना, लक्ष्य मे फायर करने से पूर्व फायरिंग रेंज की सावधानियां के बारे में जानकारी दी। वाहनी के कमान अधिकारी कर्नल अनिल बोस ने कहा कि एनसीसी से कैडेटों में अनुशासन और एकता का गुण विकसित होता है। साथ ही कैडेट्स को भारतीय सेनाओं में जाने का सुनहरा अवसर प्राप्त होता है। कमान अधिकारी ने छात्रों का साक्षात्कार भी लिया। शारीरिक, मानसिक और चिकित्सा परीक्षण के बाद 26 छात्र एनसीसी के नए कैडेट चुने गए। एनसीसी के लेफ्टिनेंट शिवराज सिंह बिष्ट ने बताया कि शिविर में कैडेटों को विभिन्न जानकारियां दी जा रही हैं। इस मौके पर प्रधानाचार्य प्रकाश लाल वर्मा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed