फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Firing In Ranikhet

जमीनी विवाद को लेकर मजखाली के नैणी में भिड़े दो होमस्टे संचालक, फायरिंग

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jun 2022 11:55 PM IST
विज्ञापन
Firing In Ranikhet
रानीखेत (अल्मोड़ा)। पर्यटकों के वाहनों की पार्किंग के विवाद में मजखाली के नैणी गांव में होम स्टे संचालक एक ही परिवार के दो लोग भिड़ गए। विवाद इतना बढ़ा कि एक पक्ष के दो लोगों ने होम स्टे में घुसकर बुुजुर्ग को गोली मार दी गई। बुुजुर्ग को राजकीय अस्पताल से हल्द्वानी के एसटीएच रेफर किया गया है। राजस्व पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

नैणी गांव में अनिल सिंह अधिकारी और किशन सिंह अधिकारी होम स्टे का संचालन करते हैं। बताया जा रहा है कि दोनों में पहले से ही जमीन का विवाद चल रहा है। रविवार की देर होम स्टे में आए पर्यटकों और पार्किंग को लेकर दोनों में फिर विवाद हो गया। राजस्व पुलिस को दी गई तहरीर में 60 वर्षीय किशन सिंह अधिकारी ने कहा कि रविवार की रात 10 बजे अनिल सिंह अधिकारी अपने साथी किशोर सिंह अधिकारी के साथ उनके होम स्टे में घुस गए। यहां तीनों के बीच विवाद हुआ। बताया जा रहा है अनिल सिंह ने अपने लाइसेंसी रिवाल्वर और किशोर सिंह तमंचे से फायरिंग शुरू कर दी। गनीमत की बात यह रही कि गोलियां किशन सिंह के सिर और आसपास से होकर निकल गई, जबकि एक गोली उनके पेट को छूते हुए निकली। फायरिंग की आवाज सुनकर गांव के लोग दहशत में आ गए। घायल किशन सिंह को लहूलुहान हालत में राजकीय अस्पताल लाया गया। यहां से उन्हें प्राथमिक उपचार देकर हल्द्वानी रेफर कर दिया गया। राजस्व पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी रही।
विज्ञापन

एक आरोपी ने रात में ही कर लिया आत्मसमर्पण
रानीखेत। गोलीकांड के बाद वहां पहुंचे ग्रामीणों ने जब यह मंजर देखा तो वह आगबबूला हो गए। बताया जा रहा है कि एक आरोपी किशोर को को उन्होंने घेरकर पकड़ लिया। दूसरे आरोपी अनिल सिंह ने जान को खतरे में देखते हुए रानीखेत कोतवाली में आत्मसमर्पण कर दिया, उसका लाइसेंसी रिवाल्वर को बरामद कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-घायल किशन सिंह की तहरीर पर राजस्व पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ 307, 457 व 25 आर्म एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। एक आरोपी को मय रिवाल्वर के साथ गिरफ्तार किया गया है। न्यायालय में पेश किए जाने के बाद आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। मौके पर तीन खोखे मिले हैं, मामले की जांच चल रही है।
-हेमंत सिंह मेहरा, नायब तहसीलदार रानीखेत।
गोलीकांड से ग्रामीण दहशतजदा
रानीखेत (अल्मोड़ा)। अमूमन शांत माने जाने वाले पहाड़ों में गोलीकांड से ग्रामीण दहशत में हैं। मजखाली के नैणी क्षेत्र में हुए गोलीकांड से हर कोई हतप्रभ है। देर रात चली गोलियों की तड़तड़ाहट से लोग सहम गए। स्थानीय लोगों का कहना है कि इससे पहले कभी भी क्षेत्र में इस तरह की घटनाएं नहीं हुई।

मजखाली क्षेत्र रानीखेत नगर का पॉश इलाका बन चुका है। यहां तमाम अधिकारियों के भवन, बड़े बड़े रिजार्ट, होटल आदि स्थापित हो चुके हैं। इस इलाके को शांत इलाका माना जाता है, पर्यटन की दृष्टि से भी यह क्षेत्र काफी रमणीक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed