फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   fired in a parked bike

 सड़क किनारे खड़ी बाइक में लगाई आग

Mon, 13 May 2019 11:06 PM IST
almora Published by: दीपक नेगी Updated Mon, 13 May 2019 11:06 PM IST
विज्ञापन
fired in a parked bike
आग से जली बाइक। - फोटो : amar ujala

 सड़क किनारे खड़े वाहनों में तेल चोरने की घटना के बाद अब क्षेत्र में दोपहिया वाहनों को आग लगाने की घटनाएं भी होने लगी हैं। ताड़ीखेत कस्बे में अराजक तत्वों ने रविवार की रात सड़क किनारे खड़ी बाइक को आग के हवाले कर दिया जिससे बाइक जलकर राख हो गई है। बाइक स्वामी ने यहां चौकी में अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है, इधर पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। घटना से ताड़ीखेत के लोगों में जहां गुस्सा है वहीं वाहन स्वामियों में भी दहशत है।

विज्ञापन


जीआईसी सरना में शिक्षक कुबेर सिंह रौतेला यहां ताड़ीखेत बाजार में किराये के भवन में रहते हैं। रोज की तरह ही वह स्कूल से आकर बाइक को सड़क किनारे खड़ी कर देते हैं। रविवार को भी उन्होंने अपनी होंडा शाइन बाइक संख्या यूके 04ए 2151 को नवोदय विद्यालय के गेट के समीप खड़ा किया था, लेकिन रात्रि में अराजक तत्वों ने बाइक में ही आग लगा दी। रात होने के कारण किसी ने भी इस घटना को नहीं देखा, सुबह जब कुबेर सिंह बाहर आए तो बाइक आग से जली मिली।
विज्ञापन


 बाद में उन्होंने मामले की तहरीर यहां चौकी में दी। इधर, चौकी प्रभारी एसआई सुरेंद्र सिंह रिंगवाल ने बताया कि बाजार में सीसीटीवी लगे हैं, उनकी फुटेज खंगाली जा रही है।  इधर बाइक को आग लगाने की घटना से ताड़ीखेतवासियों में भारी गुस्सा है। लोगों का कहना है कि रात्रि में सैकड़ों वाहन वहां खड़े रहते हैं, पुलिस को इस तरह के मामलों को गंभीरता से लेना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed