फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   fire incident in telephone exchange

टेलीफोन एक्सचेंज में लगी आग, कई उपकरण और लाइनें क्षतिग्रस्त, पूरा नेटवर्क ठप

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jun 2020 01:45 PM IST
विज्ञापन
fire incident in telephone exchange
अल्मोड़ा। अल्मोड़ा के टेलीफोन एक्सचेंज में देर रात आग लगने से कई उपकरण मशीनें और केबल आदि जल गए। जिससे अल्मोड़ा सहित पहाड़ के चारों जिलों में बीएसएनल की मोबाइल, लैंडलाइन और ब्रॉडबैंड सेवाएं ठप हो गईं। देर रात फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
अल्मोड़ा के टेलीफोन एक्सचेंज में मंगलवार देर रात करीब एक बजे शार्ट सर्किट से आग लग गई। वहां तैनात गार्ड ने आग लगने की सूचना तत्काल उच्च अधिकारियों और अग्निशमन विभाग को दी। कुछ देर में फायर ब्रिगेड मोटर पहुंच गई और आग पर काबू पा लिया गया लेकिन इससे पहले ही एक्सचेंज की कई मशीनें, उपकरण और केबल आदि फुंक गए। जिससे पूरा नेटवर्क ठप हो गया। मोबाइल और बेसिक फोन के अलावा ब्रॉडबैंड सेवाएं भी ठप हो गईं।
विज्ञापन
बुधवार सुबह से ही बीएसएनल के इंजीनियर व्यवस्था दुरुस्त करने में जुटे हुए हैं उपकरणों को दुरुस्त करने और लाइन को ठीक करने में जुटे हुए हैं। बीएसएनएल के महाप्रबंधक एके गुप्ता भी सुबह से ही मौके पर जमे हैं। उन्होंने बताया कि क्षतिग्रस्त उपकरणों को बदला जा रहा है और लाइनों को जल्दी से जल्दी ठीक करके व्यवस्था को दुरुस्त करने का प्रयास किया जा रहा है। कुछ ही घंटों में नेटवर्क ठीक हो जाने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed