फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Fire in Syalde Forest

Almora News: स्याल्दे में दो दिनों से धधक रहे हैं जंगल, नहीं पहुंचा वन विभाग

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 10 Jan 2023 04:30 AM IST
विज्ञापन
Fire in Syalde Forest
स्याल्दे के कैहड़गांव में इस तरह जंगलों से उठ रहा है धुंए का गुबार।संवाद - फोटो : ALMORA
स्याल्दे (अल्मोड़ा)। विकासखंड मुख्यालय से सटे कैहड़गांव में दो दिनों से जंगल धधक रहे हैं। इससे लाखों की वन संपदा को खासा नुकसान पहुंचा है। इसके बावजूद वन की सुरक्षा के दावे करने वाला वन विभाग के कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंच सके हैं।
विज्ञापन

स्याल्दे के कैहड़गांव में दो दिनों से जंगलों से उठता धुंए का गुबार इसका प्रमाण है। यहां के जंगल जलने से चीड़ के बड़े-बड़े पेड़ आग की चपेट में हैं। वन्यजीवों के अस्तित्व पर भी संकट के बादल हैं। इसके बावजूद 50 घंटे बाद भी वन कर्मी आग बुझाने के लिए मौके पर नहीं पहुंच सके हैं। बिमोला और बिसरा के जंगल भी पिछले तीन दिनों से सुलग रहे हैं। ग्रामीणों ने कई बार आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका।
विज्ञापन

आबादी में पहुंच रहा धुंआ बढ़ा रहा दिक्कत
अल्मोड़ा। कैहड़गांव के जंगलों में आग लगने से यहां से उठने वाला धुंआ आबादी वाले इलाकों में पहुंच रहा है जिससे लोगों की दिक्कत बढ़ गई है। क्षेत्र में धुंध छाई है। धुंए से बच्चे और बुजुर्ग बीमार होने लगे हैं। उन्हें सांस लेने में दिक्कत हो रही है। इसके बावजूद आग बुझाने के प्रयास नहीं हो रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कैहड़गांव के जंगल में आग लगी है जिसे बुझाने के लिए विभागीय टीम भेजी गई है। जल्द ही आग पर काबू पा लिया जाएगा। - विक्रम सिंह कैड़ा, रेंजर, जौरासी रेंज, स्याल्दे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed